एचआरटीसी शुरू करेगा 4 नए इलैक्ट्रिक बस डिपो…. डिपुओं से चलेगी सिर्फ ई-बसें

by

एएम नाथ। शिमला :-हिमाचल को प्रदूषण मुक्त बनाने में एचआरटीसी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। प्रदेश में जहां सरकार ने 297 ई-बसों की खरीद की है, वहीं हरित क्रांति को बढ़ावा देेते हुए प्रदेश में 4 नए इलैक्ट्रिक बस डिपो भी शुरू किए जाएंगे। इन डिपुओं की खासियत यह होगी कि इन डिपुओं से सिर्फ ई- बसें चलेगी और इन डिपुओं में कोई भी डीजल बस नहीं होगी। ये चार ई बस डिपो निगम हरोली, नादौन, ठियोग व नाहन या पौंटा में खोलें जाएंगें। इन डिपुओं में लिए केंद्र से भी मंजूरी मिल चुकी है। जानकारी के अनुसार इन डिपुओं से 100 बसों का संचालन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार अगले दो से तीन माह के भीतर चारों ई-डिपो तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इन डिपो से संचालित होने वाली इलैक्ट्रिक बसों की आपूर्ति भारत सरकार करेगी, जबकि उनका संचालन एचआरटीसी करेगा। ई-बस डिपो शुरू करने को लेकर अभी हाल में हुई निदेशक मंडल की बैठक में भी चर्चा हो चुकी है।
—————
डीजल बसों पर निर्भरता घटने से कार्बन उत्सर्जन में आएगी कमी
इन नए ई-डिपो के शुरू होने से प्रदेश के दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों तक भी इलैक्ट्रिक बस सेवा का विस्तार होगा। यात्रियों को आरामदायक आधुनिक और प्रदूषण मुक्त परिवहन सुविधा मिलेगी, वहीं डीजल बसों पर निर्भरता घटने से कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी। एचआरटीसी के बेड़े में 297 नई इलैक्ट्रिक बसें शामिल की जा रही हैं। इनमें से 158 बसें विभिन्न डिपो को उपलब्ध कराई जा चुकी हैं, जबकि करीब 100 इलैक्ट्रिक बसें शिमला और कुल्लू-मनाली क्षेत्र में पहले से संचालित हैं। चार नए ई-डिपो बनने के बाद 100 अतिरिक्त बसें भी सड़कों पर उतरेंगी, जिससे सार्वजनिक परिवहन सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डिपुओं में खाद्यान्न वस्तुओं की गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान , निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार सिलेंडर वितरण हो सुनिश्चित : डीसी हेमराज बैरवा

खाद्यान्न वस्तुओं की दुकानों पर रेट लिस्ट का भी करें निरीक्षण एएम नाथ। धर्मशाला, 20 अगस्त। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ते राशन की दुकानों में खाद्यान्नो की गुणवता पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 फरवरी को विद्युत आपूर्ति कण्डाघाट एवं आस-पास के कुछ क्षेत्रों मेंबाधित रहेगी

कण्डाघाट : हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 फरवरी, 2024 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन ज़िला के कण्डाघाट एवं आस-पास के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सु्क्खू सरकार की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज ; हजारों अनुबंध कर्मचारियों को राहत

शिमला। सुप्रीम कोर्ट ने अनुबंध कर्मचारियों को उनके अनुबंध काल का लाभ न देने की मंशा से लाए कर्मचारी सेवा शर्तें अधिनियम को रद्द करने के हाईकोर्ट के फैसले पर अपनी मुहर लगा दी।...
हिमाचल प्रदेश

ऊना कालेज में कैच द रेन कार्यक्रम आयोजित

ऊना, 22 फरवरी: नेहरू युवा केंद्र ऊना की और से राजकीय महाविद्यालय ऊना में सोमवार को खण्ड स्तरीय जल शक्ति अभियान 02 के अंतर्गत कैच द रेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि...
Translate »
error: Content is protected !!