लोगों को सुरक्षित निकाल रही यह खास गाड़ी : बाढ़ग्रस्त इलाकों में सेना कर रही इस्तेमाल

by

चंडीगढ़ : देश के कई राज्यों में बाढ़ के हालात हैं और जनजीवन काफी प्रभावित हो गया है। पंजाब के अमृतसर ने बाढ़ ने बुरा हाल कर रखा है। ऐसे में वहां भारतीय सेना के जवान एक खास तरह की एटीवी का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो कि गहरे पानी में आसानी से चल सकती है और खास ही मुश्किल और खराब रास्तों में जाकर लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा रही है।

बाढ़ लोगों के लिए त्रासदी होती है और इससे मिले दिल के जख्मों से उबरने में वर्षों लग जाते हैं। यह साल 2025 देश के कई इलाकों में यह त्रासदी लेकर आया है और पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के कई इलाके बाढ़ की चपेट में है। शुक्र है कि गाड़ियां ऐसी आ गई हैं, जो बचाव और राहत कार्य में अहम भूमिका निभा रही हैं। पंजाब का अमृतसर भी इन दिनों बाढ़ से लबालब है और यहां भारतीय सेना बाढ़ में फंसे लोगों को निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाने के लिए एक खास गाड़ी का इस्तेमाल कर रही है, जिसका नाम ATOR N1200 (ATV) है और यह वाहन गहरे पानी और खराब रास्तों पर भी चल सकता है।किस कंपनी ने बनाई यह गाड़ी

गगनदीप सिंह नाम के शख्स ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट एक्स पर वीडियो शेयर किया है और इस स्पेशल एटीवी की जानकारी दी है। भारतीय सेना अमृतसर में बाढ़ग्रस्त लोगों को बचाने के लिए खास ATOR N1200 ATV का इस्तेमाल कर रही है। यह एम्फीबियस वीइकल JSW Gecko Motors ने बनाया है। यह कंपनी भारतीय सेना के लिए ही गाड़ियां बनाती है। सेना इस गाड़ी से बाढ़ में फंसे लोगों को निकाल रही है और फिर बचाव दल लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा रहे हैं।

जेएसडब्ल्यू गीको मोटर्स के बारे में बताएं तो साल 2017 में जसकीरत सिंह नागरा और उनके दोस्तों ने मिलकर Infinea Green Tech नाम से एक कंपनी शुरू की, जो कि चंडीगढ़ बेस्ड थी। इस कंपनी का फोकस मुख्य रूप से ऑफ-रोड वीइकल्स बनाने पर था और इन्होंने अच्छा काम भी किया। इसके बाद साल 2021 में जसकीरत ने कई प्रोजेक्ट्स को मिलाकर एक नई कंपनी बनाई और इसका नाम Gecko Motors प्राइवेट लिमिटेट रखा। साल 2024 में इसे जिंदल साउथ वेस्ट (JSW) का साथ मिला और फिर यह जेएसडब्ल्यू गीको मोटर्स हो गई। पंजाब में इसकी फैक्ट्री है और यहां ATOR N1200 समेत अन्य तरह की स्पेशलिस्ट मोबिलिटी वीइकल (SMV) बनती है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर से जीत का चौका लगा चुके अनुराग ठाकुर पांचवीं बार जाएंगे संसद : क्या एग्जिट पोल सही साबित होंगे 4 जून को हो जायेगा साफ़

एएम नाथ। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। न्यूज24, नेटवर्क 18 और आज तक इंडिया टूडे के एग्जिट पोल के तरफ से आंकड़े जारी किए गए हैं। इनमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आम लोगों को उदारता से ऋण आवंटित करें बैंक अधिकारी जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक में एडीसी ने दिए निर्देश

हमीरपुर 14 दिसंबर। एडीसी मनेश यादव ने वीरवार को यहां हमीर भवन में जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक और नाबार्ड की एग्री क्लीनिक एवं एग्री बिजनेस सेंटर स्कीम की कार्यशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खुले आसमान के नीचे पड़ा लोक निर्माण विभाग के सरिए में लगा जंग

पट्टा मेहलोग, 14 जुलाई (तारा) :-सरकारी विभागों के लिए भवन,वाहनों के लिए पुल व आम नागरिकों की सुविधा के लिए वर्षा शालिका व सड़कें बनाने वाले लोनिवि के पास करोड़ों रूपऐ की लागत से...
article-image
पंजाब

महांमाई का 35वां वार्षिक जागरण किया आयोजित : पंजाबी गायक बलराज बिलगा तथा प्रवीण अरोड़ा ने भेंटें गा कर महांमाई का किया गुणगान

गढ़शंकर । मंदिर माता वैष्णो देवी दीप कॉलोनी गढ़शंकर की ओर से बाबू वेद प्रकाश कृपाल अध्यक्ष की देखरेख में महांमाई का 35वां वार्षिक जागरण आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध पंजाबी गायक...
Translate »
error: Content is protected !!