स्तनपान बच्चों को अनेक रोगों से बचाने, प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार साबित होता : प्रधानाचार्य रुचि रमेश

by
विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत आरकेएमवी में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
शिमला, 05 अगस्त – विश्व स्तनपान सप्ताह, 2023 के अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय लोंगवुड़ शिमला के संयुक्त तत्वावधान में आज एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में राजकीय कन्या महाविद्यालय की प्रधानाचार्य रुचि रमेश ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
प्रधानाचार्य रुचि रमेश ने स्तनपान के महत्व को बताते हुए महाविद्यालय की छात्राओं को कहा कि स्तनपान बच्चों को अनेक रोगों से बचाने, प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार साबित होता है। स्तनपान से बच्चों के मस्तिष्क का विकास तेजी से होता है। उन्होंने बताया कि माँ का दूध बच्चे में शारीरिक वृद्धि और विकास को सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके लिए एक समुचित संतुलित पोषण व आहार है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी शिमला ममता पॉल ने इस अवसर पर बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह का इस वर्ष का विषय (स्तनपान को सक्षम बनाना – कामकाजी माता-पिता के लिए बदलाव लाना) है। इस विषय पर पुरे जिला शिमला की सभी बाल विकास परियोजनाओं में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं जिसके माध्यम से जन-जन तक स्तनपान करवाने के शिशु व माता को लाभ सम्बन्धित जानकारी पहुंचाई जा रही है।
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला के सहायक प्रोफेसर (सामुदायिक चिकित्सा) डॉ० अमित सचदेवा ने सभी को इष्टतम शिशु आधार प्रथाओं पर और स्तनपान करवाने के बच्चे व माता को होने वाले लाभ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केवल स्तनपान ही बच्चे के लिए सम्पूर्ण आहार होता है व मां का पहला पीला गाढ़ा दूध जन्म के एक घंटे के भीतर बच्चे को पिलाना अति आवश्यक होता है जो कि उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
इस कार्यक्रम में स्तनपान के महत्व को बताते हुए कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियां जैसे माईम, स्लोगन प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता व एक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ० ज्योति पाण्डे ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। अंत में नुक्कड़ नाटक व माईम में भाग लेने वाली छात्राओं व स्लोगन प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आधार कार्ड अपडेट सेंटरों में अतिरिक्त वसूली पर निगरानी रखें सभी एसडीएम : DC मुकेश रेपसवाल

जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी स्कूलों के 7.38 लाख विद्यार्थियों को मिलेंगी पानी की बोतलें

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पानी की स्टील की बोतलें उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी कड़ी में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेंट बीर स्कूल कुल्हाड़ीवाला में शानदार आयोजन: वार्षिक परिणाम घोषित, ग्रेजुएशन समारोह में मेधावी छात्र सम्मानित

बद्दी, 01 अप्रैल :  शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के अंतर्गत सेंट बीर स्कूल कुल्हाडीवाला में गत दिवस वार्षिक परिणाम घोषणा एवं ग्रेजुएशन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उल्लास और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*हरोली को दी 81 करोड़ की पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं की उपमुख्यमंत्री ने सौगात : 75 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी ‘उठाऊ पेयजल योजना बीत एरिया फेज-दो’ का शिलान्यास किया*

पेयजल और सिंचाई सुविधाओं के उन्नयन में निर्णायक काम कर रही है सरकार : मुकेश अग्निहोत्री* हरोली विस के लिए 100 करोड़ की नई सिंचाई योजना स्वीकृत, 175 करोड़ की भभौर साहिब–पोलियां बीत योजना...
Translate »
error: Content is protected !!