राज्य रेडक्रॉस द्वारा किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन : वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत लगाए लगभग 200 पौधे

by
शिमला, 05 जुलाई – प्रदेश राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी शिमला द्वारा शिमला नर्सिंग कॉलेज चम्याणा में वृक्षारोपण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी हि० प्र० राज्य रेडक्रॉस शिमला के सहायक सचिव संजीव कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि लेडी गवर्नर एवं अध्यक्ष, अस्पताल कल्याण अनुभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस जानकी शुक्ला एवं (डॉ) साधना ठाकुर, सदस्य, राष्ट्रीय प्रबंधन समिति, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, नई दिल्ली द्वारा सबसे पहले चिनार का पौधा लगा कर वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में लगभग 200 पौधों को रोपित किया गया, जिसमें चिनार के 10, हाइड्रेजिया के 100, दयार के 20, हैजिस के 20, साल के 30 व अन्य प्रजाति के पौधे शामिल है। उसके पश्चात् अध्यक्षा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ किया गया जिसमें शूराला, चम्याणा, शनान एवं भट्टाकुफ़र के स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
अध्यक्षा, अस्पताल कल्याण अनुभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस ने अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस शिमला एवं शिमला नर्सिंग कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही गतिविधि सराहनीय है। उन्होंने कहा कि भूमि के दोहन को रोकने के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए तथा साथ ही साथ उनकी सही तरह से देखभाल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों को किया जाना चाहिए जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।
निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में इंदिरा गाँधी आयुर्विज्ञान अस्पताल से आये 12 दंत चिकित्सकों के दल, दीन दयाल अस्पताल, शिमला से आए गायनोक्लोजिस्ट एवं चिकित्सक तथा (डॉ०) नेहा सूद, त्वचा विशेषज्ञ ने भाग लिया तथा उनके द्वारा स्थानीय लोगों सहित शिमला नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शुराला के छात्र- छात्राओं की निशुल्क जांच की गई। मुख्य अतिथि द्वारा शिमला नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शुराला के छात्र-छात्राओं को स्वच्छता किट भी प्रदान की गई।
मोहित सूद, प्रबंध निदेशक शिमला नर्सिंग कॉलेज शुराला ने लेडी गवर्नर एवं अध्यक्ष अस्पताल कल्याण अनुभाग जानकी शुक्ला, श्रीमती (डॉ) साधना ठाकुर, सदस्य, राष्ट्रीय प्रबंधन समिति, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, नई दिल्ली, राज्य रेडक्रॉस से आये प्रतिनिधियों, एवं सदस्यों, वन विभाग से आये कर्मचारियों, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान अस्पताल एवं दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से आये चिकित्सकों के दलों का धन्यवाद किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धायला स्कूल के प्रणव ने मिडल मेरिट स्कालरशिप में जिला में पांचवा स्थान प्राप्त किया

पट्टा मेहलोग, 20 जनवरी (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत घड़सी के राजकीय प्राथमिक पाठशाला धायला के प्रणव पुत्र मनोज कुमार ने स्वर्ण जयंती मिडल मैरिट स्कालरशिप स्टेज दो की परीक्षा में जिला...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हवन यज्ञ व भंडारे के साथ हुआ श्रीमद भागवत कथा का समापन : श्रीमद भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते और इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते –  श्री आनंद जी महाराज बृंदावन धाम

गढ़शंकर :  माता नैना देवी मंदिर, झोनोवाल में चल रही भागवत कथा संपन्न हो गई। श्रीमद भागवत कथा के समापन के अवसर पर हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

NEET-2026 केंद्र आवंटन में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त….NTA समेत छह को नोटिस

गलत परीक्षा केंद्र से परीक्षा छूटी, छात्रा की याचिका पर 15 जुलाई को सुनवाई एएम नाथ। शिमला ; हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने NEET-2026 परीक्षा में कथित रूप से गलत परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘गंगा बिहार से बंगाल जाती है… पीएम मोदी ने दिल्ली से कह दी ऐसी बात, जिस पर ममता की बढ़ जाएगी टेंशन

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी हेडक्वॉर्टर से अगला टारगेट सेट कर दिया है. यानी अब बीजेपी का अगला मिशन है बंगाल. पीएम मोदी ने शुक्रवार को...
Translate »
error: Content is protected !!