तीन दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेला संपन्न : स्वरोजगार की तरह कृषि को अपनाए: मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल

by

किसानों की आर्थिकी में परिवर्तन लाया कृषि विश्वविद्यालय: संजय सिंह चौहान
पालमपुर, 14 जून :- मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा एवं शहरी विकास आशीष बुटेल ने चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा तीन दिवसीय क्षेत्रीय कृषि मेला 2023 पर्वतीय कृषक महासंगम समारोह के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में अध्यक्षता की।
इस अवसर पर अध्यक्ष, राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक संजय चौहान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सीपीएस आशीष बुटेल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वरोजगार की तरह कृषि को अपनाया जाना चाहिए। यह हमारी ही नहीं अपितु देश की भी जरूरत है। हिमाचल में नब्बे फीसदी लोग कृषि से जुड़े है। इतना ही नहीं प्रदेश में 61 शहरी इकाईयों में भी लोग कृषि व पशु पालन का कार्य करते है। कृषि वैज्ञानिकों के कारण ही साठ वर्षो की कड़ी मेहनत के बाद हम आत्मनिर्भर है। हमें किसी चीज की कमी नहीं है। श्री बुटेल ने कहा कि आने वाला समय विकट है क्योंकि जनता कृषि से विमुख हो रहीं है। किसानों को कृषि से जोड़कर रखने के लिए उनके प्रति लगाव दिखाना पड़ेगा।
क्षेत्रीय कृषि मेला के समापन समरोह पर अध्यक्ष, राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक संजय चौहान के कहा कि किसानों के आर्थिक उत्थान के लिए विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। संजय चौहान ने कहा कि विश्वविद्यालय के कारण किसानों की आर्थिकी में परिवर्तन आया है। भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों में उनके बैंक को भी जोड़ा जाए क्योंकि उनका संस्थान भी किसानों के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है।
*बचपन से ही बच्चों को खेती से जोड़े: कुलपति एच के चौधरी*
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एच.के. चौधरी ने विश्वविद्यालय की प्रमुख गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि यह मेला दस वर्षों बाद आयोजित हुआ। अब खेती पारम्परिक से व्यवसायिक हो गई है। अन्न का एक एक दाना महत्वपूर्ण हो गया है। लाखों किसानों को प्रशिक्षित कर उनकी ताकत को बढ़ाया है। खेत में आनी वाली चुनोतियाँ समझ कर उसका निदान लैब में किया जा रहा है। उन्होंने माताओं से आह्वान किया कि बचपन से ही बच्चों को खेती से जोड़े।
प्रसार शिक्षा निदेशक डाक्टर नवीन कुमार ने क्षेत्रीय किसान मेले में मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक मेले में प्रदेश के विभिन्न जिलों से अढ़ाई हजार किसानों ने इसमें भाग लेते हुए वैज्ञानिक तकनीकी को देखकर जाना। मेले में निकटवर्ती क्षेत्रों के स्कूलों से विद्यार्थियों व स्थानीय जनता ने भी मेले में आकर स्वयंसेवी संस्थाओं व गैर सरकारी संस्थाओं के उत्पादों को खरीदा।
मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के लिए लिखी पुस्तिकाओं का विमोचन किया। डाक्टर जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाक्टर आर कुमार ने मुख्य अतिथि व सभी गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद किया।
हिमाचल किसान यूनियन के अध्यक्ष सीता राम वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में डाक्टर जी सी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाक्टर आर कुमार ने सभी अतिथियों व किसानों का धन्यवाद किया।
इससे पहले मुख्य अतिथि द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
*स्टॉल में उन्नत कृषि उपकरण प्रदर्शित*
क्षेत्रीय कृषि मेले में लगभग 70 से अधिक स्टॉल लगाये गये हैं। इनमें कृषि संबद्ध कार्यों को आसान बनाने वाले उन्नत कृषि उपकरण प्रदर्शित किये गये हैं। मेले में विभिन्न कम्पनियों के यंत्रों को प्रदर्शित करने के साथ ही इनके उपयोग और लाभों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की जा रही है। स्टॉल्स पर ट्रेक्टर, हॉर्वेस्टर, मिल्क मशीन एवं जैविक खेती के उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है।
*क्षेत्रीय किसान मेले में लगी प्रदर्शनीयों का किया अवलोकन*
मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा एवं शहरी विकास आशीष बुटेल ने क्षेत्रीय कृषि मेले में विभिन्न प्रदर्शनीयों का अवलोकन किया। उन्होंने स्टॉल में रखे गये यंत्रों और उत्पादों की विस्तृत जानकारी ली। इस मौके कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एच.के. चौधरी भी उनके साथ रहे।
यह रहे उपस्थित
इस मौके ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग नरयाल, नगर निगम महापौर पूनम वाली, पार्षद दिलवर सिंह, विनय कुमार, साहिल डोगरा, नीरज, डिंपल ठाकुर, अमित शर्मा, पदम श्री विजेता नेक राम शर्मा, प्रदेश किसान यूनियन के प्रधान सीता राम वर्मा, कुल सचिव डॉ. मधु चौधरी, निदेशक अनुसंधान डाक्टर एस पी दीक्षित, प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. नवीन कुमार, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. डी.के. वत्स, डॉ.आर. कुमार व विश्वविद्यालय के अन्य संविधिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक व विद्यार्थी व प्रदेश भर से आए किसान मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने से पहले : एसओपी जारी करेगी पहले सरकार

शिमला : हिमाचल में ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने से पहले सुक्खू सरकार इसके लिए एसओपी जारी करेगी। मुख्य सचिव ने वित्त विभाग के अधिकारियों को ऑफिस मेमोरेंडम जारी करके जल्द एसओपी तैयार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनआईएमएस यूनिवर्सिटी जयपुर द्वारा 300 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू : चौहान

25 हजार रुपए का मिलेगा मासिक वेतन,  रहने-खाने की सुविधा होगी निशुल्क जयपुर -राजस्थान रहेगा कार्यस्थल एएम नाथ। चम्बा :  जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि एनआईएमएस यूनिवर्सिटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व बाई-साईकिल दिवस पर 3 जून को निकाली जाएंगी जागरूकता साईकिल रैली: एडीसी

ऊना: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 3 जून को आयोजित होने वाले विश्व बाई-साईकिल दिवस को लेकर आज नेहरू युवा केंद्र ऊना ने एक बैठक का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई कोटी में 11 नवंबर को अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेले का होगा आयोजन

एएम नाथ। चंबा : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोटी में 11 नवंबर को प्रधान मंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला व रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य राहुल राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!