ग्राम पंचायत बणी में मनाया गया जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

by
प्रागपुर / तलवाड़ा (राकेश शर्मा ) ;बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रागपुर के सौजन्य से परियोजना के अंतर्गत आज बुधवार को जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस ग्राम पंचायत बणी में आयोजित किया गया । इस उपलक्ष पर कन्या भ्रूण हत्या , लिंग भेदभाव , प्रसव पूर्व लिंग जांच , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व घटते हुए लिंगानुपात के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा ने समाज में बेटियो के प्रति हो रहे भेदभाव पर अपने विचार प्रकट किए। जिनमे बेटियो को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम जैसे  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बेटी है अनमोल , मुख्यमंत्री कन्यादान योजना , मुख्यमंत्री शगुन योजना के बारे में बताया गया । इस अवसर पर जिला बाल सरक्षण अधिकारी राजेश शर्मा , बाल विकास परियोजना अधिकारी अनिल कुमार , प्रधान ग्राम पंचायत बणी बिंदु ठाकुर , वृत पर्यवेशक संदीप कुमार और अजय राणा व अन्य जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दु:खद: कोलडैम जलाशय में गिरा वाहन, दो युवकों की मौत

एएम नाथ। मंडी : पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत पुलिस चौकी सलापड़ के क्षेत्र में निर्माणाधीन सलापड़-तत्तापानी मार्ग पर मुनाली खड्ड के समीप एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां एक गाड़ी अनियंत्रित होकर कोलडैम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकाघाट में शराब पीकर स्कूल आते थे मास्टर जी : रंगे हाथ पकड़े गए और अब हुए सस्पेंड

एएम नाथ। सरकाघाट/ मंडी : हिमाचल प्रदेश में टीचर्स के शराब पीकर स्कूल आने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. मंडी जिले में ऐसे मामले लगातार रिपोर्ट हो रहे हैं. ऐसे ही एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री राजेश धर्माणी ने आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस घुमारवीं में लोगों की समस्याओं को सुना

घुमारवीं :  कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस घुमारवीं में लोगों से मिले तथा लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों ने मंत्री बनने पर राजेश धर्मानी को बधाई व शुभकामनाएं दी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस अधिकारी ने फांसी लगाकर जान दी : महिला सब-इंस्पेक्टर से था परेशान, 3 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा

झज्जर । हरियाणा के झज्जर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस अधिकारी ने फांसी लगाकर जान दे दी है और मौके पर 3 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है।...
Translate »
error: Content is protected !!