सरकाघाट में शराब पीकर स्कूल आते थे मास्टर जी : रंगे हाथ पकड़े गए और अब हुए सस्पेंड

by
एएम नाथ। सरकाघाट/ मंडी : हिमाचल प्रदेश में टीचर्स के शराब पीकर स्कूल आने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. मंडी जिले में ऐसे मामले लगातार रिपोर्ट हो रहे हैं. ऐसे ही एक मामले में अब मंडी जिले के सरकाघाट के मिडल स्कूल बीड़ी में टीजीटी के पद पर तैनात मास्टर जी संजीव कुमार को शराब पीने की आदत ने मुश्किल में डाल दिया।
वह अक्सर शराब पीकर स्कूल आते थे और नशे की हालत में बच्चों को पढ़ाते थे. अभिभावकों ने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.
दरअसल, स्कूल प्रबंधन समिति ने उन्हें शराब की बोतल के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. यह घटना एक महीने पहले की है. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और संजीव कुमार का मेडिकल टेस्ट करवाया गया. जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई. अब प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने मामले की जांच के बाद संजीव कुमार को सस्पेंड कर दिया है. उन्हें मंडी जिला मुख्यालय स्थित प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक के कार्यालय में तैनात किया गया है. अब वे बिना अनुमति के न तो छुट्टी पर जा सकेंगे और न ही मुख्यालय छोड़ सकेंगे.
यह आदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने 23 जनवरी को जारी किए हैं. बता दें कि मंडी जिले में शराब पीकर स्कूल जाने का यह कोई नया मामला नहीं है. इससे पहले भी कई शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचे हैं और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं.
पहले भी रिवालसर के पास आया था मामला
इसी तरह का मामला कुछ दिन पहले मंडी जिले के रिवालसर में पेश आया था, जहां पर एक टीचर शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल में धूप में सोता हुआ नजर आया था. इसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था और बाद में उस टीचर को भी सस्पेंड कर दिया गया था. लगातार ऐसा मामले सामने पर टीचर्स की किरकिरी हो रही है.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा की वादियों में गूंजा जुकारू उत्सव : घाटी के लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने के साथ लेते हैं बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद

एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा व कुल्लू में पांगी घाटी का पारंपरिक जुकारु उत्सव रविवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद घाटी के युवाओं ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा में हंगामा-नारेबाजी, निंदा प्रस्ताव पारित : विक्रमादित्य सिंह ने कहा मानसिक दिवालियापन की शिकार कंगना

एएम नाथ । शिमला : किसानों पर भाजपा सांसद कंगना रणौत द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर हिमाचल विधानसभा ने निंदा प्रस्ताव पारित किया। बयान पर सदन में खूब हंगामा हुआ। पक्ष और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मारपीट का सनसनीखेज मामला : महिला से चिट्टे के आदी युवक ने किया रेप, जबरन करवाया अबॉर्शन

एएम नाथ। कांगड़ा : . हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी के पुलिस थाना खुंडिया के तहत एक महिला के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया हैl महिला ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संगीत (वाद्य) विषय के टीजीटी शिक्षकों को पीजीटी पदों पर शीघ्र पदोन्नति देने की मांग

पुनीत महाजन : चंडीगढ़ |  शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ द्वारा समय-समय पर विभिन्न विषयों के रिक्त पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) पदों को भरने के लिए पदोन्नति पैनल जारी किए जाते हैं, लेकिन पिछले कई वर्षों...
Translate »
error: Content is protected !!