पुलिसकर्मी ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मोके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम

by
एएम नाथ। धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल में चौकी ढांगूपीर के साथ लगते ढांगू रेलवे पुल पर एक पुलिस कर्मचारी ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर दी। सूचना मिलते ही राजपाल ठाकुर पुलिस चौकी ढांगूपीर का प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। और मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। वहीं मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कर्रवाही शुरू कर दी है।
घटनास्थल पर पुलिस ने सेवा राइफल की गोलियां और खाली खोल बरामद किए। राइफल में पांच गोली हैं। मृत पुलिसकर्मी की पहचान एचएएसआई विजय कुमार सीआरबी गार्द नंबर 1 पुत्र जैसी राम गांव त्यौड़ा तहसील इंदौरा कांगड़ा के रूप  में हुई है।पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में 700 से ज्यादा शूटर – दाऊद की राह पर लॉरेंस बिश्नोई- जानें पंजाब में कितने शूटर सक्रिय

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गैंग के विरुद्ध राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) निरंतर ऑपरेशन चला रही है। इस बीच एनआईए ने गैंगस्टर आतंक के मामले में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार समेत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कारगिल की विजय भारतीय सेना की शौर्य गाथाः सत्ती

विजय दिवस के अवसर पर सत्ती ने शहीद सैनिकों को अर्पित किए श्रद्धा सुमन ऊना: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर आज जिला परिषद हॉल...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुल्तान पहलवान ने आर्यन पहलवान को शिकस्त देकर जीता बरागु का दंगल

पट्टा मेहलोग, 8 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत बाड़ियाँ के गाँव बरागु में लखदाता कुश्ती दंगल का आयोजन करवाया गया। इसमें दून के समाजसेवी हंसराज चंदेल मुख्य अतिथि रहे।इस दंगल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार प्रत्येक बच्चे तक गुणात्मक शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध – हर्षवर्द्धन चौहान

एएम नाथ। सोलन : उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक बच्चे तक गुणात्मक शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। हर्षवर्द्धन चौहान आज...
Translate »
error: Content is protected !!