सत्ती ने किया गलुआ खेल मैदान का निरीक्षण, चारदीवारी लगाने के दिये निर्देश

by
ऊना, 9 फरवरी – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सत्तपाल सत्ती ने आज ऊना में गलुआ में प्रस्तावित खेल मैदान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस क्षेत्र के लोगों द्वारा काफी समय से खेल मैदान निर्माण की मांग उठाई जा रही थी तथा शीघ्र के ही इसकी चारदीवारी का निर्माण कार्य आरंभ किया जाए।
उन्होंने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए गत तीन वर्षों के दौरान मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चड़तगढ़ तथा रायपुर सहौड़ा में 10-10 लाख रूपये की राशि से खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जखेड़ा के खेल मैदान के लिए तीन लाख, कुठार खुर्द के लिए एक लाख, बहडाला के लिए तीन लाख, हाई स्कूल सासन के लिए एक लाख तथा भड़ोलियां कलां के लिए दो लाख 20 हजार रूपये की राशि से खेल मैदानों का सुधार किया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पौंग बांध विस्थापित परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए एक लाख रुपये तक की सहायता: कुलवीर सिंह राणा

एएम नाथ । धर्मशाला, 24 अगस्त: उपायुक्त (राहत एवं पुनर्वास) राजा का तालाब कुलवीर सिंह राणाा ने जानकारी देते हुए बताया है कि पौंग बांध विस्थापित विकास एजेंसी (पौड़ा) फंड कमेटी के निर्णय के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवालिक आवासीय भवन निर्माण सभा ने मनाया वार्षिक समारोह

सोसायटी में सीसीटीवी कैमरे लगाने का लिया फैसला, हिम चंडीगढ़ में भी भू- भाग के लिए सोसायटी की ओर से किया जाएगा आवेदन, भू-भाग मिलने पर कालोनी बसाने पर होगा विचार बी बी एन,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब को मौजूदा चुनौतियों से बचाने और राज्य का भविष्य सुरक्षित करने के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाना ज़रूरी: सांसद मनीष तिवारी

गुरु अमरदास नगर में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत लुधियाना, 21 जनवरी: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि पंजाब को मौजूदा चुनौतियों से बचाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने अंकुश को भेंट की क्रिकेट किट : अंकुश इंडियन डेफ क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में लेंगे भाग

रोहित जसवाल। । ऊना, 17 अक्तूबर। जिला ऊना में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शुक्रवार को स्थानीय खिलाड़ी अंकुश को एक...
Translate »
error: Content is protected !!