ग्राम पंचायत लोदीमाजरा में 29 मार्च से 5 अप्रैल तक होगी भागवत कथा

by

बिलासपुर के प्रसिद्ध कथा वाचक प्रकाश चंद गर्गाचार्य सुनाएंगे कथा

बद्दी, 27 मार्च (तारा) : ग्राम पंचायत लोदीमाजरा के माजरु गांव में श्रीमदभागवत कथा का आयोजन 29 मार्च से 5 अप्रैल तक किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रीतम पाल ठाकुर ने बताया कि भागवत कथा के दौरान छडोल बिलासपुर के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रकाश चंद गर्गाचार्य अपने मुखारविंद से प्रवचनों की वर्षा करके संगत को निहाल करेंगे। कथा प्रवचन का समय दोपहर बाद 1 बजे से सांय 4 बजे तक रखा गया है। 29 मार्च को 11 बजे श्रीमद्भागवत महापुराण स्वागत एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी। तत्पश्चात श्रीमद्भागवत महापुराण स्थापना एवम भागवत कथा महिमा का गुणगान होगा। प्रतिदिन सायं 5 बजे से भंडारा आयोजित होगा।
प्रीतम ठाकुर ने बताया कि 5 अप्रैल 11 बजे भागवत समापन पर पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने आसपास की पंचायतों के श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित तिथि व समय पर पहुंच कर भागवत कथा एवम ज्ञान रस की अमृतवाणी का रसपान करके ज्ञान गंगा में स्नान करके अपने जीवन को सफल बनायें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*गर्मियों में बिजली आपूर्ति की चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए ऊना जिला प्रशासन ने कसी कमर*

*अतिरिक्त उपायुक्त ने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर की पूर्व तैयारियों की समीक्षा* रोहित जसवाल।  ऊना, 24 मार्च. गर्मियों की आमद के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन बिजली आपूर्ति की चाक-चौबंद व्यवस्था...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोकुल बुटेल ने की नक्की प्रागपुर मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत : प्रागपुर के युवाओं के लिए की ओपन जिम देने की घोषणा

रोहित भदसाली।  धर्मशाला, 12 सितम्बर। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार इनोवेशन, डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस, गोकुल बुटेल ने आज बुधवार को आदर्श वेद मेला नौण नक्की प्रागपुर मेले के समापन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा एलान : सभी पात्र कर्मचारियों को मिलेगी OPS, ₹2,229 करोड़ के लंबित देय जारी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा है कि प्रदेश के सभी पात्र सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का लाभ दिया जाएगा।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेशनल क्रश तो कई होंगे मगर नेशनल ट्रस्ट सिर्फ और सिर्फ मोदी : अनुराग ठाकुर

एएम नाथ। हमीरपुर  : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समय-समय पर विपक्षियों के आरोपों का पलटवार करते रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने सीएम सुक्खू पर नोट के बलबूते सत्ता हथियाने की साजिशों के आरोपों पर...
Translate »
error: Content is protected !!