ग्रीन स्कूल प्रोग्राम: होशियारपुर ने देश भर से ‘बेस्ट ग्रीन डिस्ट्रिक्ट’ अवार्ड जीता- इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राप्त किया पुरस्कार

by
प्रसिद्ध शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक और विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र के महानिदेशक सुनीता नारायण ने पुरस्कार दिया
– डिप्टी कमिश्नर की ओर से समूची टीम को बधाई
होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तहत देश भर में चलाए जा रहे ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के अंतर्गत होशियारपुर को ‘बेस्ट ग्रीन डिस्ट्रिक्ट’ अवार्ड दिया गया। यह पुरस्कार जिला शिक्षा अधिकारी ललिता अरोड़ा ने नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्राप्त किया। जिले के 12 स्कूलों को भी ग्रीन सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।
                        होशियारपुर को देश भर में ‘बेस्ट ग्रीन डिस्ट्रिक्ट’ का अवार्ड प्रसिद्ध शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक और विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र, नई दिल्ली के महानिदेशक सुनीता नारायण द्वारा दिया गया। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए समूची टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि जिला होशियारपुर ने देश भर में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि पंजाब राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा केंद्रीय मंत्रालय के पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तहत राज्य के 8 हजार स्कूलों और कॉलेजों में इको क्लब स्थापित किए गए थे, जहां ग्रीन स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत हवा, ऊर्जा, भोजन, भूमि, पानी और कचरे के प्रबंधन का ऑडिट किया गया। परिषद द्वारा पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग और विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र की भागीदारी से ग्रीन स्कूल कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसके तहत पंजाब में 11,917 स्कूलों का रजिस्ट्रेशन हुआ और इनमें से 7,406 स्कूलों में ग्रीन ऑडिट सफलतापूर्वक पूरा हुआ। इन सफल स्कूलों में जिला होशियारपुर के 1,945 स्कूल शामिल हैं।
       डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि ग्रीन स्कूल कार्यक्रम के तहत देश भर से 345 स्कूलों का चयन किया गया, जिनमें से 196 स्कूल पंजाब के हैं और इनमें से 12 स्कूल होशियारपुर जिले के हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग का अमला होशियारपुर के अधिकतम स्कूलों में हर ओर पर्यावरण अनुकूल (ईको-फ्रेंडली) प्रणाली की स्थापना के लिए पूरी तत्परता से कार्यशील है और आने वाले समय में अन्य स्कूलों में भी पूर्णतः स्वास्थ्यप्रद वातावरण की स्थापना सुनिश्चित की जाएगी।
                  नई दिल्ली में पुरस्कार प्राप्त करने के उपरांत जिला शिक्षा अधिकारी ललिता अरोड़ा ने कहा कि यह पुरस्कार पूरी टीम के अथक प्रयासों का परिणाम है जिन्होंने ग्रीन स्कूल कार्यक्रम को जिले में कुशलता से लागू किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के नेतृत्व में जिले के स्कूलों में ग्रीन स्कूल कार्यक्रम के मानकों को बेहतरीन पाया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बड़े सुधार लाने वाले सोनम वांगचुक से यह पुरस्कार प्राप्त करना और भी गर्व की बात है। पुरस्कार प्राप्त करने के मौके पर उनके साथ पंजाब राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद के कार्यकारी निदेशक प्रितपाल सिंह, संयुक्त निदेशक डॉ. के.एस. बाठ, प्रोजेक्ट वैज्ञानिक डॉ. मंदाकिनी और साइंस सुपरवाइजर अशोक कालिया भी मौजूद थे।
गौरतलब है कि ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत चुने गए 12 स्कूलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चौहाल, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जल्लोवाल खनूर, सरकारी हाई स्कूल, गोबिंदपुर खुणखुण, सरकारी कन्या हाई स्कूल, सूस पज्जोदिता, सरकारी हाई स्कूल, बसी गुलाम हुसैन, सरकारी एलिमेंटरी स्कूल, जमशेर चठियाल, सरकारी एलिमेंटरी स्कूल, मोहारी चक्क, सरकारी एलिमेंटरी स्कूल, सैदों नौशहरा, सरकारी एलिमेंटरी स्कूल, सज्जण, सरकारी एलिमेंटरी स्कूल, सतियाल, वुडलैंड ओवरसीज स्कूल, सेंट पॉल्स जूनियर कॉन्वेंट स्कूल शामिल हैं। इस उपलब्धि को हासिल करने में डीडीएफ जोया सिद्दीकी, डिप्टी डीईओ धीरेज कुमार, डीईओ हरजिंदर सिंह, साइंस सुपरवाइजर अशोक कालिया और उनकी टीम का योगदान सराहनीय रहा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पट्टी के जंगल से चोरी की लकड़ी और वाहन जब्त : चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा/9 नवंबर :; मुख्य वन संरक्षक डॉ. संजीव तिवारी और प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) धर्मवीर ढेरू के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए, होशियारपुर वन विभाग की टीम ने पट्टी में सरकारी वन भूमि...
article-image
Uncategorized , पंजाब

*स्कूल ऑफ एमिनेंस फगवाड़ा को उत्कृष्ट विद्यालय किया घोषित

प्रिंसिपल रणजीत कुमार गोगना को कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बेस्ट स्कूल के अवार्ड से किया सम्मानित फगवाड़ा/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पिछले दिनों चंडीगढ़ में मुख्य मंत्री भगवंत सिंह ये के कुशल नेतृत्व मे...
article-image
पंजाब

पदौन्तियां रोकने के विरोध में जीटीयू द्वारा 9 अगस्त को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय समक्ष दिया जायेगा धरना

गढ़शंकर, 4 अगस्त: गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन (जीटीयू) पंजाब इकाई गढ़शंकर की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार गोयल के नेतृत्व में हुई। बैठक की जानकारी देते हुए प्रैस सचिव हरदीप कुमार ने बताया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रसव के बाद मौतों के कारण फार्मा वितरक का लाइसेंस रद्द : डब्ल्यूएचओ ने मांगी जानकारी

नई दिल्ली: राजस्थान में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन को लेकर सामने आए विवाद के बाद केंद्र सरकार ने दवा निर्माता कंपनी जैक्सन लेबोरेट्रीज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!