गढ़शंकर के गांव घागों रोडवाली में अवैध माइनिंग कर रही मशीनरी जब्त कर मामला दर्ज किया

by
 गढ़शंकर – गढ़शंकर डीविजन के दर्जनों गांवों में अवैध माइनिंग उफान पर है जिसकी शिकायतें अक्सर माइनिंग विभाग को स्थानीय लोगों द्वारा की जाती रही है मंगलवार को माइनिंग विभाग के अधिकारियों की टीम जिसकी अगुवाई जिला माइनिंग अधिकारी सुरिंदर सिंह कलेर व इंस्पेक्टर हरमिंदर पाल सिंह कर रहे थे उन्होंने गढ़शंकर के गांव घागों रोडवाली में कई जा रही अवैध माइनिंग पर छापेमारी कर बिना नंबर जेसीबी व अवैध माइनिंग कर मिट्टी से भरी बिना नंबर ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। इस संबंध में गढ़शंकर पुलिस को दी गई शिकायत में माइनिंग इंस्पेक्टर हरमिंदर पाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि घागों रोडवाली में अवैध माइनिंग हो रही है इस संबंध में जब वह माइनिंग वाले स्थान पर छापेमारी की तो वहां एक बिना नंबर महिंद्रा ट्रैक्टर ट्राली व बिना नंबर जेसीबी मशीन खड़ी थी लेकिन इनके चालक माइनिंग विभाग की टीम को देखकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि इस माइनिंग की विभाग से कोई मंजूरी नहीं ली गई है। गढ़शंकर पुलिस ने हरमिंदर पाल सिंह की शिकायत पर अवैध माइनिंग कर रही मशीनरी को जब्त कर मिनरल्स की अवैध खनन करने के आरोप में मामला दर्ज कर दिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

3 गैंगस्टर गिरफ्तार : 3 पिस्तौल, 4 मैगजीन और 35 जिंदा कारतूस बरामद की : डीजीपी गौरव यादव

अमृतसर : अमृतसर के सीपी गुरप्रीत भुल्लर की टीम को बड़ी सफलता मिली हैं। गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी जाट गैंग के 3 गैंगस्टर काे गिरफ्तार कर लिया हैं। उनके पास से 3 पिस्तौल, 4...
article-image
पंजाब

डा. निधि कुमुद बंबाह ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) का कार्यभार संभाला- पारदर्शी, भ्रष्टाचार-मुक्त और समयबद्ध प्रशासनिक सेवाएं सुनिश्चित करना प्राथमिकता : ADC डॉ. निधि कुमुद बंबाह

होशियारपुर, 25 फरवरी :  डॉ. निधि कुमुद बंबाह ने आज अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य), होशियारपुर का पदभार संभाल लिया है। 2012 बैच की पी.सी.एस अधिकारी डॉ. बंबाह ने डीएमसी लुधियाना से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है।...
article-image
पंजाब

कपीआर के नाम पर शादी कर 47 लाख की ठगी : बठिंडा में पांच आरोपितों पर केस दर्ज

बठिंडा : विदेश में बसाने और कनाडा की पीआर दिलाने का झांसा देकर शादियां करवाने तथा लाखों रुपये खर्च करवाने के दो अलग-अलग मामलों में बठिंडा जिला पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी...
article-image
पंजाब

शानदार शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी देश के विकास की नींव : बिना इसके तरक्की करना असंभव- केजरीवाल

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के एक सरकारी स्कूल का पुराना वीडियो ट्वीट कर भगवंत मान सरकार को बदनाम करने की हो रही साजिश पर पलटवार किया....
Translate »
error: Content is protected !!