केंद्र सरकार ने 28 वांछित अपराधियों की जारी की सूची : विदेशों में छिपे सूची में शामिल गैंगस्टरों में अधिकतर पंजाब से संबंधित

by

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार ने विदेशों में रहकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले मोस्ट वाटेंड गैंगस्टरों की सूची में 28 लोगों को शामिल किया है। इनमें मोहाली व तरनतारन थाने पर हुए आरपीजी हमले की साजिश रचने वाला लखवीर सिह उर्फ लंडा से लेकर सिद्धू मूसेवाला केस का मास्टर माइंड गोल्डी बराड़ तक नाम शामिल है। सूची में शामिल गैंगस्टरों में अधिकतर पंजाब से संबंधित है। इन पर हत्या, फिरौती समेत कई तरह के केस दर्ज है। उक्त लोगों को जल्दी भारत लाने के लिए अब गृह मंत्रालय संबंधित देशों की सरकार से संपर्क करेगी।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की सूची में सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ का नाम सबसे ऊपर है। एनआईए समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों में साफ हो चुका है कि उसका संबंध खालसा इंटरनेशनल बीकेआई के संचालक लखबीर सिंह उर्फ लंडा से है। इसके अलावा टारगेट कीलिंग, फिरौती व हत्या से लेकर कई अन्य वारदातों में शामिल लारेंस बिश्नोई का करीबी सचिव बिश्नोई का नाम शामिल है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए के मुताबिक उसका संबंधी पाकिस्तान में बैठै आतंकियों के अलावा कनाडा, नेपाल व अन्य खालिस्तान समर्थकों से भी है। गैंगस्टरो में सिद्दू मूसवोला हत्या कांड में शामिल सचिन, गुरजंट सिर्फ उर्फ जट्टा, रोमी हांगकांग, अकाली नेता विक्की मिडूखेड़ा की हत्या की साजिश रचने वाला गैंगस्टर गौरव पटियाला उर्फ लक्की पटियाल शामिल है।

यूनाइटेड स्टेट : सतेंद्रजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़, अनममोल बिश्नोई, हरजोत सिंह गिल, धर्मनजीत सिंह उर्फ धर्मन काल्हो व अमृत बल
कनाडा : सुखदूल सिंह उर्फ सुख्खा दुनके, गुरपिंदर सिंह उर्फ बाबा डल्ला, सतवीर सिंह बाडिंग उर्फ सैम , सनोवेर ढिल्लों, लखीर सिंह सिंह उर्फ लंडा, अर्शदीप अर्श उर्फ डल्ला, चरनजीत सिह उर्फ रिंकू बिहला, रमनदीप सिंह उर्फ रमन जज कनाडा, गगनदीप सिंह उर्फ गगन
स्तान : हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा
यूएई : विक्रमजीत सिंह बराड़ उर्फ विक्की, कुलदीप सिंह उर्फ दीप नवांशहरिया
यूरोप : रोहित गोदरा
अर्मेनिया : गौरव पटियाल उर्फ लक्की पटियाल
अजरबेजान : सचिन
मलेशिया : जगजीत सिंह उर्फ गांधी, जैकपाल सिंह उर्फ लाली धालीवाल
ब्राजील : राजेश कुमार सोनू खत्री
इंडोनेशिया : संदीप गरेवाल उर्फ बिल्ला
फिलिपाइंस : मनप्रीत सिंह उर्फ पीटाज
जर्मनी : सुरजीत सिंह उर्फ उर्फ हैरी चट्ठा
ऑस्ट्रेलिया : गुरजंट सिंह उर्फ जंटा
हांगकांग : रमनतीत सिंह उर्फ रोनी हांगकांग
पाकि

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Drug Peddler Injured in Police

Hoshiarpur/ May 9 /Daljeet Ajnoha/ In a significant development under the ongoing anti-drug campaign, the Hoshiarpur Police conducted a special raid to nab a notorious drug peddler. The situation turned tense when the accused...
article-image
पंजाब

भविष्य सेतु बना छात्राओं के सपनों की राह : निरंतरता प्रयास ही सफलता की कुंजी : एडीएम अमित मैहरा

पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत करियर परामर्श शिविर आयोजित एएम नाथ। चंबा :  पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अगर कानून में कोई बदलाव करना पड़ा तो उसे भी करेंगे – भोटा अस्पताल को राधा स्वामी सत्संग के सिस्टर संगठन को दिया जाएगा : सीएम सुख्खू

एएम नाथ। शिमला : भोटा अस्पताल को राधा स्वामी सत्संग के सिस्टर संगठन को दिया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार एक ऑर्डिनेंस लाएगी। यह शब्द ओक ओवर शिमला में पत्रकारों से बातचीत दौरान मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के लिए दो फायर बिग्रेड वाहन लाने के लिए विधायक रौड़ी का आभार : जगतार कितना

गढ़शंकर । हलका गढ़शंकर से आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता जगतार सिंह कितणा ने हलका विधायक जय किशन रौड़ी तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का गढ़शंकर को दो फायर ब्रिगेड वाहन...
Translate »
error: Content is protected !!