मूसेवाला की हत्या के लिए आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया : नवजोत सिंह सिद्धू गांव मूसा स्थित गायक सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे

by

चंडीगढ़ : नवजोत सिंह सिद्धू गांव मूसा स्थित गायक सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे। उन्होंने मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद सिद्धू ने मूसेवाला के परिवार के साथ मीडिया से बात की। सिद्धू ने मूसेवाला की हत्या के लिए आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उसकी सुरक्षा घटाकर सूची सावर्जनिक क्यों की गई। उन्होंने पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाया और कहा कि सरकार कोई भी हो, सरकार की पहली जिम्मेदारी है कि लोगों की जान की रक्षा करना। मैं पूछना चाहता हूं कि यहां की सरकार अपराध से रक्षा करती है या अपराध करती है?
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू ने उनकी सिक्योरिटी जेड प्लस से घटाकर वाई प्लस करने को लेकर कहा कि सिद्धू मूसेवाला के साथ जो हुआ, वहीं मेरे साथ हो रहा है। 13 बंदे (गनमैन) रह गए हैं। वह चाहते हैं कि मैं डिमोरलाइज हो जाऊं और घर से ही न निकलूं। मैं छाती ठोक कर कहता हूं, मुझे मौत का भय नहीं। नफा-नुकसान से ऊपर हूं। मेरी सिक्योरिटी वापस लेने से मैं चुप नहीं होऊंगा।
सच की आवाज को बुलेट प्रूफ गाड़ी वापस लेने से दबा नहीं सकते। सिद्धू जेल से बाहर आने के बाद मूसेवाला के गांव मूसा पहुंचे थे। जहां उन्होंने करीब 2 घंटे तक मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर से बातचीत की।
पंजाब को यह दिखाने की कोशिश हो रही है कि यह सूबा बिजनेस करने और रहने के लायक नहीं है। भगवंत मान ने कहा कि अंग्रेज यहां नौकरी करने आएंगे। उनके खुद के बच्चे बाहर हैं।
गैंगस्टर कौन है? गैंगस्टर हमारे ही भटके हुए नौजवान हैं, जो कैद में हैं। जिन्हें इस्तेमाल किया जा रहा है। भटके हुए वापस लाए जा सकते हैं, लेकिन तभी, जब उनका इस्तेमाल बंद हो। इनके पीछे गंदी सियासत है। मूसेवाला जैसे बच्चे की सिक्योरिटी विदड्रॉ कर ली लेकिन गैंगस्टर्स को जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई है।
सीएम साहिब मैं गवाह हूं। जब चरणजीत चन्नी सीएम थे तो आपने कहा कि BSF बुलाई है। अब खुद 50 कंपनी लेकर आ रहे हो, बताओ कौन सही है?। मैं पूछता हूं कि जेल के अंदर 10 रुपए तो जाते नहीं, 2 हजार की पुड़ी कैसे चली जाती है। अमेरिका, कनाडा समेत विदेशों में जेल अंदर सैटेलाइट लगा दिए हैं। हमारे यहां 2G का जैमर है और गैंगस्टरों के पास 5G फोन हैं। 1 करोड़ रुपए में जेल को सैटेलाइट से सील करो। फिर जेल सुधार घर बनेगा। पंजाब की जेल क्राइम का सुविधा सेंटर बन गई हैं। यह सुधार घर नहीं रह गई। गैंगस्टर (लॉरेंस) जेल से इंटरव्यू दे रहा है। जेलों में एक जर्दे की पुड़ी के लिए नियम के उलट अंडरट्रायल कैदियों से दिन भर काम करवाया जाता है। मूसेवाला के पिता पूरे पंजाब का बोझ लेकर घूम रहे हैं।। इतने बड़े हथियार लाए। मूसेवाला को कत्ल करके चले गए। यह पंजाब को बदनाम करने की साजिश है कि यहां लॉ एंड ऑर्डर है ही नहीं। DGP की स्टेटमेंट है कि रोजाना 2 मरते हैं। शहर क्या चाहता हैं अमन शांति व बिजनेस चाहता हैं। मगर, बड़ी ताकतें दिखाना चाहती हैं कि दूसरे राज्यों में शांति है, लेकिन जहां उनकी सत्ता नहीं, वहां हालत बहुत ज्यादा खराब है। इसका इफेक्ट क्या होता है, बिजनेस ठप और इन्वेस्टमेंट सिर्फ कागजों में। पंजाब में दिखावे हो रहे हैं। आर्थिक विकास से ही पंजाब पटरी पर वापस

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तहसीलदारों को सामूहिक अवकाश मुबारक- लेकिन छुट्टी के बाद कहां ज्वाइन करवाना है, इसका लोग फैसला लेंगे : मुख्यमंत्री मान

चंडीगढ़  :  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सामूहिक छुट्टी पर गए तहसीलदारों को मनाने की बजाए उन्हें भी अपनी छुट्टी मनाने को कहा है। साथ ही विभागीय अधिकारियों से कहा है कि तहसीलदार अपने भ्रष्टाचारी...
article-image
पंजाब

ESI क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार : 30 हजार मांगे इलाज के बिल मंजूर करने को

लुधियाना :  लुधियाना में विजिलेंस टीम ने बुधवार को ESI डिस्पेंसरी ढंडारी कलां में तैनात क्लर्क रविंदर सिंह को 15,000 रुपए की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी बिलों...
article-image
पंजाब

माता चंचल कौर की मरने पश्चात आंखें दान : माता के निधन पर पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष राजिंदर शूका को सदमा

गढ़शंकर,  22 सितंबर: गढ़शंकर इलाके की विख्यात शख्सियत स. राजेंद्र सिंह शूका पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष गढ़शंकर को उस समय गहरा सदमा पहुंचा जब उनके माता चंचल कौर का आज सुबह आकस्मिक निधन हो...
article-image
पंजाब

IPS तुषार गुप्ता ने जिला एसबीएस नगर के एसएसपी का पदभार संभाला

अरुण दीवान: नवांशहर l आईपीएस तुषार गुप्ता ने शहीद भगत सिंह नगर जिले एसएसपी के तौर पर पदभार संभाल लिया है।  इससे पहले एसएसपी कार्यालय में तुषार गुप्ता को मार्च पास्ट द्वारा गार्ड ऑफ...
Translate »
error: Content is protected !!