गढ़शंकर से बेरोजगारी व गरीबी खत्म करने के लिए उद्योगिक पैकेज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर आऊँगी – निमिषा मेहता।

by

महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना होगा मुख्य उद्देश्य।
गढ़शंकर – गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा उमीदवार निमिषा मेहता ने कहा है कि वह चुनाव के बाद राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद इलाके में बेरोजगारी खत्म करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार से पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर वित्तीय पैकेज लाया जाएगा ताकि इलाके में उद्योग खुल सके और उनमें बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सके जिससे उनकी आर्थिक रूप से सहायता प्रदान हो सके। उन्होंने कहा कि बीत व कंडी इलाके में उद्योगों की स्थापना होने से इस इलाके में रह रहे लोगों में सम्पन्नता आएगी। उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात है कि सुखबीर सिंह बादल ने केंद्रीय मंत्री रहते हुए हिमाचल प्रदेश में भारी भरकम वित्तीय सहायता प्रदान की लेकिन अपने राज्य पंजाब के लिए कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि लोगों को विकास के दावे करने वाले अकाली दल व कोंग्रेस दोनो ने गढ़शंकर इलाके को नजरअंदाज किया है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि वह इस इलाके की महिलाओं को सर्व सम्पूर्ण देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि इलाके के लोगों को 70 साल बाद भी पीने का स्वस्थ पानी के लिए घरों से दूर जाना पड़ता है वह ऐसा कतई नहीं होने देगी। इस दौरान उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता महिंद्र पल मान, सुनील कुमार लवली खनन भी साथ थे।
फ़ोटो : बिभिन्न गांवों में चुनाव प्रचार करते हुए निमिषा मेहता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

13अप्रैल को लगने वाला 41वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर खालसा साजना दिवस को समर्पित होगा : अध्यक्ष जत्थेदार मनोहर सिंह

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बैसाखी के पावन पर्व पर रविवार 13 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक एनजीओ पंजाब के मुख्य सेवादार सुखजीत सिंह मिन्हास एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी...
article-image
पंजाब

महिला ने की पति की हत्या, शव घर दफना , ऊपर फर्श बनवा दिया : 302, 201 तथा 34 के तहत मामला दर्ज

अबोहर। गांव बहावल अवैध संबंधों में रोड़ा बने पति को महिला ने मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद अपराध को छिपाने के लिए महिला ने पति के शव को घर में ही दफना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनकाउंटर : कई राज्यों में आपराधिक मुकदमें थे दर्ज – बाबा तरसेम की गोली मार हत्या करने बिट्टू उर्फ गंडा का एनकाउंटर : मुकदमें में वांछित तीन अब भी फरार

डेरा कार सेवा नानकमत्ता के प्रधान बाबा तरसेम के ऊपर रायफल से गोली चलाकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा का देर शाम उत्तराखंड पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल ने जनता के पैसे अच्छी जिंदगी (ठाठ-बाट वाली) जी – केजरीवाल के सरकारी बंगले पर 3 करोड़ 69 लाख का वार्षिक रखरखाव का आता था खर्च : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा  ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमा पार्टी  के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर बेहद गंभीर आरोप लगाए है। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल ने...
Translate »
error: Content is protected !!