गढ़शंकर हल्के में गांवों में खाली पड़ी पंचायती जमीन पर सरकार लगाएगी फलदार पौधे : डिप्टी स्पीकर पंजाब जय किशन सिंह रौड़ी

by

गढ़शंकर। पंजाब सरकार द्वारा गांव की पंचायती जमीनों में फलदार पौधे लगाकर पंचायत की आमदन बढ़ाने के लिए नए बन रहे प्रोजैक्ट के तहत बुधवार को विधानसभा हलका गढ़शंकर के विधायक व डिप्टी स्पीकर पंजाब जय किशन सिंह रौड़ी की अगुवाई में स्थानीय पीडब्ल्यूडी रैस्ट हाउस में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों से बैठक करके नए प्रोजैक्ट व्यंतबंद्धी की गई। डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि विधानसभा गढ़शंकर के तहत 18 गांवों में 7 हजार 403 एकड़ पंचायती जमीन है जो कि खाली पड़ी है। सरकार द्वारा जमीन में फलदार बूटे लगाकर जहां पर्यावरण को साफ सुथरा बनाया जाएगा, वहीं पंचायत की आमद में बढ़ोतरी होगी। रौड़ी ने कहा कि गांव बिलड़ो की लगभग 750 एकड़ जमीन में जल्द काम शुरू होगा। इस संबंधी अलग-अलग विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं। मौके पर तहसीलदार तपन भनोट, बीडीपीओ मनजिंदर कौर, डिप्टी स्पीकर के ओएसडी चरनजीत सिंह, हरजिंदर धंजल, सिंदर सिंह, एसडीओ हरजिंदर सिंह, आशीश गिल्ल, सरपंच बिलड़ो खेम राज आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Punjab Police Launch Massive CASO

Drug traffickers targeted in statewide crackdown : ADGP ‘CASO’ operations continue province-wide/Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/March 19 In a bid to make Punjab drug-free, Punjab Police launched a special CASO (Cordon and Search Operation) across the state...
article-image
पंजाब

डी.ए.वी. बी.एड. कॉलेज, होशियारपुर के छात्रों का बी.एड.सत्र IV (2023- 25)का परिणाम रहा श्रेष्ठ

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  : डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री.आर.एम.भल्ला के मार्गदर्शन में चल रही संस्था डी.ए.वी.कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर के छात्रों ने बी.एड. सत्र-IV (2023-25) के फाइनल परिणामों में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एम-स्वस्थ ने चंबा में खोला नया ई-क्लिनिक : ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा

एएम नाथ। चंबा : ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में सस्ती व सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एम-स्वस्थ ने आज चंबा में अपने नए ई-क्लिनिक का शुभारंभ...
article-image
पंजाब

PPSC के पूर्व अध्यक्ष और उसके चार पूर्व सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 312 डॉक्टरों की भर्ती में अनियमितताएं करने के लिए मामले को लेकर

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने वर्ष 2008-2009 के दौरान 312 डॉक्टरों (एमओ) की भर्ती में अनियमितताएं करने के लिए पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) के पूर्व अध्यक्ष और उसके चार पूर्व सदस्यों के...
Translate »
error: Content is protected !!