घरेलू विवाद के चलते भाई दवारा भाई और मां को गोलियाँ मारी : भाई की मौके पर ही मौत, माँ गंभीर घायल, आरोपी ने भी घर से थोड़ी दूर जाकर कर ली आत्महत्या

by

कपूरथला : गांव नारंगपुर निवासी अमेरिका में रह रहे एक परिवार में घरेलू विवाद के चलते भाई दवारा भाई और मां को गोली मार दी है। जिसमें भाई की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि मां का उपचार अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद आरोपी ने घर से थोड़ी दूर जाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर आरोपी की मां को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में जानकारी देने वाले मृतक के पारिवारिक सदस्य पूर्व सरपंच सरबजीत सिंह पप्पल ने बताया कि उनके चाचा पूर्व सरपंच सूरत सिंह, जिनका बेटा भूपिंदर सिंह पिछले 40 वर्षो से अमेरिका के रिच-मंडहिल में अपने दो बेटों करमजीत सिंह मुल्तानी और विपनपाल मुल्तानी के साथ रहता था।
बीती रात जब भूपिंदर सिंह का बड़ा बेटा करमजीत मुल्तानी घर आया तो उसने अपने कमरे में सो रहे अपने 26 वर्षीय छोटे भाई विपनपाल मुल्तानी को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर उसके माता-पिता बाहर आ गए। बचाव के दौरान मां को भी गोली लग गई। इस घटना के बाद हमलावर करमजीत मुल्तानी घर से निकल गया। जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। अमेरिका पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जबकि इस घटना के दौरान विपन मुल्तानी मृत पाया गया। इस घटना के बाद जब पुलिस हत्यारे की तलाश में निकली तो घर से एक किलोमीटर दूर हत्यारा युवक भी मृत पाया गया है। घटना के पीछे की असली वजह जानने के लिए पुलिस ने विभिन्न पहलुओं की जांच करते हुए घर को सील कर दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब आधार, पैन, राशन कार्ड नहीं बचा पाएंगे : नागरिकता साबित करने के लिए जरूरी होंगे केवल ये डॉक्यूमेंट

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सभी राज्योंं में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों क खिलाफ अभियान तेज हो गया है. दिल्ली में अब खुद को भारतीय नागरिक साबित...
article-image
पंजाब

नीरज सन्याल ने गजल गायन मुकाबले में पहला स्थान किया प्राप्त

दसूहा : जिला होशियारपुर के दसूहा के अंतर्गत पड़ते कस्बे दातारपुर के नीरज सन्याल ने यूनिवर्सिटी इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल 2022 में गजल गायन मुकाबले में पहला स्थान प्राप्त किया। Share     
article-image
पंजाब

गोल्डी बराड़ : कनाडा पुलिस द्वारा जारी की गई 25 मोस्ट वॉन्टेड आरोपियों की सूची में शामिल

चंडीगढ़ : कनाडा पुलिस द्वारा जारी की गई 25 मोस्ट वॉन्टेड आरोपियों की सूची में गोल्डी बराड़ का नाम शामिल किया गया है। वह लिस्ट में 15वें नंबर पर है। उस पर इनाम भी...
Translate »
error: Content is protected !!