घर में कैंसर पैदा करने वाली चीज ले रहे हैं आप : 100 गुना खतरनाक निकली रिसर्च…..ब्लॉक होंगे फेफड़े

by

चंडीगढ़ : आसपास हर चीज में खतरनाक कण छिपे हुए हैं। सांस के साथ हम कैंसर का खतरा बढ़ाने वाले कंपाउंड भी शरीर के अंदर जा रहे हैं। इनकी संख्या जानने के लिए एक रिसर्च की गई, जिसके परिणामों ने सभी को चौंकाकर रख दिया।

खून, मांस, हड्डी या कोई भी अंग लाखों-करोड़ों सेल्स से बना होता है। लेकिन अब इसके अंदर एक ऐसी चीज भरती जा रही है, जो कैंसर पैदा कर सकती है। PLOS One पर छपी स्टडी ने बताया कि घर के अंदर बैठकर हम एक खतरनाक कंपाउंड को शरीर के भीतर डाल रहे हैं और इसके बारे में हमें जानकारी तक नहीं है।

​कैंसर कैसे होता है? यह तत्व कुछ और नहीं बल्कि माइक्रोप्लास्टिक है। हम दिनभर में इतनी प्लास्टिक ले रहे हैं, कि आप चौंक जाएंगे। यह शरीर के अंदर जाकर फेफड़े, आंत, आर्टरी को ब्लॉक कर देती है। जैसे कोई प्लास्टिक की चीज नाली-नालियों को बंद कर देते हैं। स्टडी के अंदर प्लास्टिक का जो लेवल निकला है, इतना आज से पहले हमें नहीं पता था। रिसर्चर्स ने इसे पहले 100 गुना ज्यादा बताया है।कैसे अंदर जा रही है प्लास्टिक?

प्लास्टिक के कण इतने छोटे हो सकते हैं कि आंखों से दिखाई ना दें। जब आप प्लास्टिक की बोतल में पानी या पैकेट में खाना रखते हैं तो उसके माइक्रोप्लास्टिक पार्टिकल्स पदार्थ के साथ चिपक जाते हैं। जो खाने के साथ शरीर के अंदर चले जाते हैं। लेकिन यह स्टडी बता रही है कि हम खाने-पीने के अलावा सांस के साथ बहुत सारी प्लास्टिक ले रहे हैं।

कैसे हुई स्टडी?

फ्रांस की एक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने अपने अपार्टमेंट और कार के अंदर से इंडोर एयर के 16 सैंपल लिए। फिर इन्हें एक रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी नाम की तकनीक से अध्ययन किया गया। जो बताता है कि हवा में प्लास्टिक के कैसे और कितने कण घूम रहे हैं।

फेफड़ों के डैमेज होने का खतरा

स्टडी में अपार्टमेंट की हवा में 528 माइक्रोप्लास्टिक प्रति क्यूबिक मीटर और कार की हवा में 2,238 माइक्रोप्लास्टिक प्रति क्यूबिक मीटर मिला। इसमें से 94 प्रतिशत कण इतने छोटे थे कि सीधा फेफड़ों तक जाकर उसे डैमेज कर सकते हैं।

इतने प्लास्टिक सूंघ जाते हैं लोग

रिसर्चर्स ने पाया कि एक दिन में सांस लेने पर एक वयस्क करीबन 71 हजार माइक्रोप्लास्टिक पार्टिकल सूंघता है। जिसमें से 68 हजार सब-10 माइक्रोमीटर जितने बड़े होते हैं। यह पिछले अनुमानों से 100 गुना ज्यादा है।

सैकड़ों बीमारियों का खतरा

प्लास्टिक के इतने छोटे कण शरीर के हर हिस्से में इकट्ठा हो सकते हैं। जिसकी वजह से सेल्स और टिश्यू का फंक्शन बेकार हो जाता है। इन्हें कई सारे शोधों में कैंसर की वजह, स्ट्रोक, खराब फर्टिलिटी जैसी सैकड़ों बीमारियों से जोड़ा जा चुका है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। NH इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जरूरी वस्तुओं के बढ़ रहे दामों पर लगाम लगाने में नाकाम रही है केन्द्र सरकार: सांसद मनीष तिवारी

रोपड़ में पार्टी कार्यकर्ताओं से की बैठक रोपड़ 26 नवंबर श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने एक बार फिर से महंगाई के मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार...
पंजाब

पटवार यूनियन पंजाब गत करीब एक माह से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर, लोग रोजाना अपने काम कराने को लिए खा रहे कर धक्के

गढ़शंकर : पटवार यूनियन पंजाब गत करीब एक माह से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं जिससे काम कराने वाले लोग रोजाना इन के कार्यालय में अपने काम कराने को लिए आ कर...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल होशियारपुर में खोला जाए डे-केयर कैंसर सेंट रः डा. अजय बग्गा

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :   कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए भारत सरकार साल 2025-26 दौरान देश के 200 जिला स्तरीय अस्पतालों में डे-केयर कैंसर सेंटर, खोलने जा रही है। डे-केयर कैंसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट, जानें सभी की प्रतिक्रियाएं : प्रतिभा सिंह

शिमला : हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने विधानसभा में प्रस्तुत बजट को प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम बताया है। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा सिंह ने...
Translate »
error: Content is protected !!