वोटों का डाका डालकर सीएम ने जितवाय चुनाव और वोट चोरी यात्रा निकाल रहे : जयराम ठाकुर

by

जो सूचना आरटीआई से मिल सकती है वह विधान सभा से क्यों नहीं मिल रही

चुनाव में हुई धांधली उजागर होने से बचाने के लिए नहीं दिया जा रहा आंकड़ा

विधान सभा उप चुनाव से जुड़े सवाल के जवाब न मिलने पर विपक्ष ने किया वॉक आउट

सदन की मर्यादा गिरा रही है सरकार, ऐसा व्यवस्था पतन हमने नहीं देखा

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री देहरा के विधान सभा क्षेत्र में कॉपरेटिव बैंक द्वारा महिला मंडलों को पचास-पचास हज़ार रुपए देने के मामले में सरकार द्वारा जवाब न देने पर भारतीय जनता पार्टी ने सदन में जमकर विरोध किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस मुद्दे पर उन्होंने सदन से वॉक आउट किया। उन्होंने कहा कि देहरा में उप चुनाव के दौरान महिला मंडलों को धनराशि देने का विवरण हम एक साल से ज़्यादा समय से माँग रहे हैं। लेकिन एक विधान सभा द्वारा जवाब नहीं दिया जा रहा है। बीते कल स्पीकर महोदय द्वारा सवाल का जवाब देने का आश्वासन दिया गया और आज फिर से जवाब आया है कि सूचना एकत्रित की जा रही है। आख़िर ऐसी कौन सी जानकारी है जिसका आंकड़ा ही एकत्र नहीं हो पा रहा है। डेढ़ साल से इस मामले में सूचना एकत्र ही की जा रही है, जबकि इसी सवाल का जवाब हमारे विधायक द्वारा सूचना के अधिकार के माध्यम से हासिल की गई हैं। जब कोई सूचना आरटीआई के तहत मिल सकती है तो सरकार वही सूचना सदन के पटल पर क्यों नहीं रख सकती है? यहाँ सूचना एकत्र नहीं की जा रही है बल्कि सूचना छुपाई जा रही है। यह विपक्ष का नहीं माननीय सदन और पीठ का भी अपमान है। यह सदन की मर्यादा के ख़िलाफ़ है। सदन में हमारे अधिकार छीने जा रहे है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार सूचना छुपा रही है। क्योंकि उसे पता है कि सूचना के आने के परिणाम क्या होंगे। इस सरकार ने नैतिकता और नीति की सारे आम धज्जियाँ उड़ा रही है। मुख्यमंत्री ने उपचुनाव में आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन करते हुए देहरा विधानसभा क्षेत्र में 64 महिला मंडलों को पचास–पचास हजार दिए। एक हज़ार से ज़्यादा महिलाओं के खाते में 4500- 4500 रुपए डाले। मुख्यमंत्री ने चुनाव में अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया। यह जनता के वोटों का डाका है। कांग्रेस देश भर में वोट चोरी का नाटक करती है लेकिन उसके मुख्यमंत्री लोगों के वोटों का डाका डाल रहे हैं। झूठी गारंटियां देकर हिमाचल में लोगों के वोट की चोरी की, हिमाचल का जनादेश हथियाया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सरकार मित्रों की सरकार है। मित्रों के अलावा सरकार को किसी चीज की परवाह नहीं हैं। मुख्यमंत्री समेत पूरी सरकार और उसके मंत्री सिर्फ झूठ बोलते हैं, सदन से सड़क तक प्रदेश के लोगों को गुमराह करती है। सदन में भी सरकार हँसी ठिठोली करती है। सरकार किसी चीज को लेकर गंभीर नहीं है। अपनी नाकामियों को भी वाजिब ठहराती हैं। गंभीर से गंभीर मुद्दे को हवा में उड़ा देते हैं। मुख्यमंत्री को यह याद रखना चाहिए कि 70 लाख से ज्यादा लोगों प्रदेश के लोगों को भगवान और झूठ के भरोसे नहीं छोड़ सकते हैं। सदन में भी मुख्यमंत्री को खुलेआम बार-बार झूठ बोलते हुए देखकर हैरत होती है। क्या इस तरह से प्रदेश के मुद्दों से मुँह मोड़कर और झूठ पर झूठ बोलकर प्रदेश का भला हो सकता है।
हिमाचल ऑन सेल का दौर चल हुआ है। प्रदेश की एक से बढ़कर एक संपत्तियां सरकार ने नीला करने का लक्ष्य बना लिया है। पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय की जमीन बेच चुकी है। जिस पर न्यायायल ने रोक लगाई है। हिमाचल प्रदेश की सरकार नाकाम है। हिमाचल के हितों की अनदेखी करके, विकास पर रोक लगाकर वह प्रदेश का भला नहीं कर सकती है। झूठ बोलकर प्रदेश के विकास को गति नहीं दे सकती हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार सदन में अपनी एक भी उपलब्धि नहीं गिना सकी और बैकफुट पर रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए ज़िला प्रशासन तत्पर : युवा पीढ़ी के भविष्य निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव महत्वपूर्ण- DC मुकेश रेपसवाल

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर ज़िला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित एएम नाथ। चंबा, 1 अक्तूबर :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सिर्फ 5 मिनट : एटीम गैस कटर से काटा और 17 लाख ले उड़े

माहिलपुर: माहिलपुर ब्लाक के गांव भाम में पीएनबी के एटीम पर शुक्रवार-शनिवार की रात निशाना साधते हुए ब्रेजा गाड़ी में आये तीन नकाबपोश चोरों ने गैस कटर की सहायता से उसने रखे 17 लाख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पाठशाला (कन्या) भंगरोटू की छात्राओं को देई कार्यक्रम के तहत करवाया मेडिकल कालेज नेरचौक का एक्सपोजर विजिट

मंडी 5 दिसंबर: बाल विकास परियोजना सदर के पर्यवेक्षक वृत्त नेरचौक द्वारा मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) भंगरोटू की बारहवीं कक्षा की विज्ञान विषय की छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस ने नच्छीर और चिम्बलहार में सुनीं जनसमस्याएं, पुराने विंध्यवासिनी मंदिर तक बनेगी 13 करोड़ से सड़क : आशीष बुटेल

निगम क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर लगेंगी विद्युतीकृत स्ट्रीट लाइटें* पालमपुर, 23 जुलाई :- मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने रविवार को जनसंवाद कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत नच्छीर और...
Translate »
error: Content is protected !!