घर में घुसकर 15 वर्षीय लड़की का किया अपहरण : पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया ग्रिफ्तार

by

जालंधर। जालंधर के फेज-1 स्थित पंजाब एवेन्यू में एक घर में घुस कर दातर के बल पर लड़की का अपहरण करने वाले तीन आरोपितों को थाना सात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों की पहचान बहराइच, यूपी के रहने वाले अखिलेश कुमार, नीरज और नेपाली मूल के दीपक के रूप में हुई है।

तीनों आरोपित मिट्ठापुर में रहते हैं।

आठ दिसंबर को पंजाब एवेन्यू फेज एक में रहने वाली एक किशोरी का तीन युवकों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया था। दीपक (42) निवासी ग्राम कुसम खेला, पाल्पा (नेपाल) जो पंजाब एवेन्यू, फेज-एक, जालंधर के बयानों पर दीपक तथा उसके साथी गोलू और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया गया है।

दीपक ने थाना सात की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात अक्टूबर उक्त तीनों आरोपित गेट फांदकर उसके घर में जबरदस्ती घुस आए। जब उनसे इस घर में आने का कारण पूछा तो आरोपितों ने खुलेआम कहा कि वे उसकी 15 वर्षीय बेटी को अपने साथ ले जाने आए हैं। विरोध करने पर आरोपितों ने उसे थप्पड़ मारे और दातर दिखाकर धमकाया।

उन्होंने जबरन उसकी नाबालिग बेटी को कमरे से बाहर खींच लिया और शादी करने की नीयत से अपने साथ ले गए। पीड़ित पिता ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया और लड़की को भी बरामद कर लिया। तीनों को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है और पूछताछ की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए युवक की मौत : युवक को दौड़ते वक्त हार्ट अटैक, ट्रेडमिल पर ही दौड़ते हुए गिर गया

गाजियाबाद : गाजियाबाद के सरस्वती विहार इलाके में एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए युवक की मौत गई। जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा कि युवक को दौड़ते वक्त हार्ट अटैक आया था।...
article-image
पंजाब

मोहाली में अवैध कॉलोनियों को नियमित करने पर पंजाब सरकार को फटकार : हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

चंडीगढ़ :  मोहाली में अवैध कॉलोनियों को कथित रूप से गैरकानूनी तरीके से नियमित करने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने चिंता जताते हुए पंजाब सरकार को नोटिस जारी करते हुए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सर्वसम्मति से चुना जाएगा अगला प्रधान, जो भी बने स्वीकार होगा -सुखबीर बादल को अध्यक्ष मानने को ढींडसा तैयार

चंडीगढ़ :  शिरोमणि अकाली दल सुधार लहर के नेता सुखदेव सिंह ढींडसा ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नया अध्यक्ष सभी की सहमति से चुना...
article-image
पंजाब

क्लिनिक पर पेट्रोल बम फेंकने वाले 2 आरोपी काबू : पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में हुए घायल

बठिंडा :  भाजपा नेता और चिकित्सक डॉ. तरसेम गर्ग के क्लिनिक पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में बठिंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल दो आरोपियों...
Translate »
error: Content is protected !!