घालूवाल, भदसाली व ईसपुर में गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण : उपायुक्त ने शिक्षा सुधार समिति ईसपुर द्वारा प्रवासी बच्चों की शिक्षा हेतू किए जा रहे प्रयासों की सराहना की

by

ऊना – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने हरोली उपमंडल के तहत घालूवाल, भदसाली तथा ईसपुर में खोले गए गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया तथा वहां पर किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों से भी रू-ब-रू हुए। उन्होंने शिक्षा विभाग तथा शिक्षा सुधार समिति के द्वारा इन केंद्रों में उपलब्ध करवाई गए सभी आवश्यक प्रबंधों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा सुधार समिति द्वारा इन केंद्रों में चारदीवारी, बिजली, पानी तथा बच्चों के बैठने के लिए कुर्सियां-मेज़ उपलब्ध करवाए गए हैं, वे सराहनीय है। उन्होंने इसके लिए शिक्षा सुधार समिति का धन्यावाद किया। उन्होंने कहा कि अन्य गैर आवासीय केंद्रों में भी शैड़ों का प्रबंध जल्द ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्हांेने बताया कि हरोली उपमंडल के अंतर्गत शिक्षा सुधार समिति ईसपुर के अधीन 10 गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं जिनमें लगभग 300 प्रवासी बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उपायुक्त ने शिक्षा सुधार समिति ईसपुर द्वारा प्रवासी बच्चों की शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों व सहयोग की प्रशंसा की।
इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा सुधार समिति के माध्यम से विभिन्न पाठशालाओं को 75 हज़ार रूपये की पुस्तिकाएं वितरित की।
उल्लेखनीय है कि प्रशासन द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से ऊना जिला में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले प्रवासियों के बच्चों को शिक्षित करने के मकसद से विभिन्न क्षेत्रों में गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं जिनमें प्रवासी श्रमिकों के बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंणजीत सिंह राणा, शिक्षा सुधार समिति के अध्यक्ष चित विलास पाठक व महासचिव सुच्चा सिंह कांग, बीडीओ हरोली राकेश जसवाल, प्रिंसिपल डाईट राकेश अरोड़ा के अतिरिक्त शिक्षा सुधार समिति के पदाधिकारी व सदस्यगण तथा स्थानीय पंचायत के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह ने कोहबाग स्कूल में वार्षिक वितरण समारोह में की शिरकत : शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने का विक्रमादित्य सिंह ने दिया आश्वासन

शिमला, 29 दिसंबर – लोक निर्माण, युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के धामी उप-तहसील के राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोहबाग के वार्षिक पारितोषिक वितरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुनर्नियोजन के लिए 31 जनवरी तक आवेदन करें राजस्व सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा :उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिला में राजस्व विभाग के अंतर्गत सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पुनर्नियोजन के आवेदन के लिए अंतिम तिथि 19 जनवरी से बढ़ा कर 31 जनवरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्राई डे हिमाचल प्रदेश में 2 दिन रहेंगे : दुकानों, सार्वजनिक स्थलों, ढाबों आदि पर मादक पदार्थों की बिक्री पर पाबंदी रहेगी

एएम नाथ । ऊना । हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर आई है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में प्रदेश में मतदान है। ऐसे में एक जून को यहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के दौरे से गदगद हुआ बड़ा भंगाल : लोगों ने सराहे प्रयास 2011 के बाद पहली बार किसी मुख्यमंत्री का दौरा, पहली बार हुआ रात्रि प्रवास

खेतों में जाकर किसानों से जाना हाल, विकास को लेकर किया संवाद एएम नाथ। धर्मशाला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के बड़ा भंगाल दौरे से क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है।...
Translate »
error: Content is protected !!