जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियां प्रकाशित : मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि अवश्य करें

by

ऊना – जिला ऊना के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 41-चिंतपूर्णी(अ.जा.), 42-गगरेट, 43-हरोली, 44-ऊना तथा 45-कुटलैहड़ की फोटोयुक्त मतदाता सूची-2023 का अन्तिम प्रकाशन कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूची-2023 की प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय, ऊना तथा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों(एसडीएम)/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(तहसीलदार/नायब तहसीलदार) के कार्यालयों में निःशुल्क निरीक्षण हेतू उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त समस्त अभिहित स्थलों पर प्रतिनियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों के पास संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची की प्रति प्रकाशन की तिथि से सात दिनों तक जनसाधारण के निःशुल्क निरीक्षण हेतू उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि मतदाता प्रकाशित मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि अवश्य कर लें।
उपायुक्त ने बताया कि इसके अतिरिक्त कोई भी नागरिक/मतदाता टोल फ्री नम्बर 1950 अथवा 01975-1950 डायल करें, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, बूथ लेवल अधिकारियों तथा निर्वाचन संबंधी कार्य-क्लापों बारे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं व अपने सुझाव/शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सेब बागवानों की बड़ी चिंता : रोहित ठाकुर ने केंद्र के समक्ष उठाया ‘कैन’ उर्वरक का मुद्दा

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश के सेब बागवानों को राहत दिलाने के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने केंद्र सरकार के समक्ष कैल्शियम अमोनियम नाइट्रेट (कैन) उर्वरक की उपलब्धता का मुद्दा उठाया है। उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार के 3 बड़े फैसले: कर्मचारियों से लेकर गांवों के लिए खुशखबरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में देश के विकास और आम लोगों से जुड़े तीन बड़े फैसलों को मंजूरी दी है। इन फैसलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक कमलेश ठाकुर ने शेर लुहारा पंचायत में सुनीं जन समस्याएँ : कहा – जन सेवा ही मेरा संकल्प

स्थानीय मुद्दों के त्वरित निवारण के दिए निर्देश राकेश शर्मा, देहरा/तलवाड़ा :  देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज शेर लुहारा पंचायत का दौरा किया, जहाँ उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी...
हिमाचल प्रदेश

पंजाब सीमा पर बसे निवासियों को बिजली-पानी के कनेक्शन दिलाने को तेज़ हुई कवायद

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के जिला ऊना प्रवास के निकलने लगे सकारात्मक परिणाम ऊना, 5 फरवरीः पंजाब राज्य की सीमा पर बसे जिला ऊना के निवासियों की समस्याओं का निवारण करने के लिए जिला...
Translate »
error: Content is protected !!