घुमारवीं में अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ : लड़कियां हर क्षेत्र में बुलंदियों को छूकर देश का नाम कर रही रोशन – राजेश धर्माणी

by
2.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट का किया लोकापर्ण
रोहित भदसाली।  बिलासपुर 19 सितंबर- नगर निगम योजना, आवास और तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने खिलाड़ी छात्राओं से कहा कि वर्तमान में बेटिया हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है।
अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन करके राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रही है। ओलंपिक खेलों में भी लड़कियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करके बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है। राजेश धर्माणी ने वीरवार को घुमारवीं के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला घुमारवीं में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
May be an image of 9 people and tree
इससे पहले उन्होंने स्कूल परिसर में 2 लाख 50 हजार रुपए की लागत से निर्मित सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट का भी उद्घाटन किया ।
19 से 23 सितंबर तक चलने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं में 23 विद्यालयों के 670 खिलाड़ी छात्राएं भाग ले रही हैं। जिसमें वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, हॉकी फुटबॉल ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, योगा, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, चेस तथा कुश्ती के मुकाबले आयोजित होंगे।
May be an image of 9 people and text
उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। आशा व्यक्त करते हुए कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में अच्छी प्रतिस्पर्धा हो और खिलाड़ी अपने स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन करें। छात्राओं का आह्वान किया कि खेलों में भाग लेने के साथ-साथ भविष्य की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कई महिला खिलाड़ी विश्व स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। कहा कि इन महिला खिलाड़ियों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।
May be an image of 7 people and text
उन्होंने कहा कि शिक्षा जहां हमें ज्ञान प्रदान करती है, वहीं खेल हमें एकाग्रचित्त होकर समर्पण एवं अनुशासन के साथ लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आगे बढ़ना सिखाते हैं। उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि जीवन में कभी निराश न हों तथा देश और प्रदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए सदैव प्रयासरत रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी शैक्षिक संस्थानों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए उचित कदम उठा रही है। प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को खेलों के लिए उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से स्कूलों में खेल मैदान निर्मित करने पर भी विशेष बल दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गुणात्मक शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए पूरे प्रदेश में शिक्षण संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से उत्कृष्ट संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की खेल में रुचि बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों की प्रतिस्पर्धाओं में खिलाड़ियों को दी जाने वाली डाईट मनी में भी आशातीत वृद्धि की गई है।
इस मौके पर छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
अवसर पर उच्च शिक्षा निदेशक जोगिंद्र सिंह राव, एलीमेंट्री शिक्षा निदेशक कमल देव, ए पी एम सी अध्यक्ष सतपाल, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजीव शर्मा, प्रधानाचार्य परमजीत सहित स्कूलों के शारीरिक अध्यापक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एसजीपीसी की अंतरिम कमेटी का बड़ा फैसला : जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सेवाएं की गई खत्म इन

अमृतसर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की अंतरिम समिति की आज हुई बैठक में तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के संबंध में गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट को स्वीकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्री : मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ।  सोलन: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन के आधुनिकीकरण, सतत एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण : विधायक नीरज नैय्यर

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न नीरज नैय्यर ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों की डाइट मनी 120 से बढ़ाकर 250 की : नीरज नैय्यर एएम नाथ। चम्बा...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अटेंडेंस कम हुई तो नहीं दे पाएंगे बोर्ड एग्जाम, 12वीं में नहीं बदला जा सकेंगे सबजेक्ट : सीबीएसई ने जारी की गाइडलाइन

CBSE  ने 2024 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं। स्टूडेंट्स को ये गाइडलाइन बहुत अच्छे से समझ लेनी चाहिए, क्योंकि इसमें अटेंडेंस, स्टूडेंट्स की...
Translate »
error: Content is protected !!