घोड़ी पर आया दिल – तो लूट लिया बैंक, सिर्फ 4 लाख लूटे और कर लिया हासिल

by

अमृतसर :  में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक युवक को एक घोड़ी पसंद आ गई. वह हर हाल में खरीदना चाहता था, लेकिन जेब में पैसे नहीं थे. ऐसे में उसने अपने एक दोस्त को साथ लिया और बैंक में घुस गया। यहां से इन दोनों ने महज 3 लाख 96 हजार रूपये लूटे और घर आकर घोड़ी तो खरीद ली, लेकिन पीछे पीछे आई पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को दबोच लिया है. अमृतसर ग्रामीण की जंडियाला गुरु थाना पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर इनके पास से लूटी गई रकम का एक हिस्सा बरामद कर लिया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी चरण्याजीत सोहल ने प्रेस कांफ्रेंस में वारदात का खुलासा किया है. इसमें उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान तरनतारन के रहने वाले लवप्रीत सिंह और गुरनूर सिंह के रूप में हुई है. इन दोनों बदमाशों ने 20 दिसंबर को अमृतसर के मेहता रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में लूट को अंजाम दिया था. हथियार लेकर बैंक में घुसे इन बदमाशों ने कैश काउंटर से 3 लाख 96 हजार रुपये लूटे और वहां से फरार हो गए थे।

सीसीटीवी फुटेज से हुई बदमाशों की पहचान :  बैंक प्रबंधन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और इस दौरान सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान की. इस दौरान पता चला कि एक आरोपी ने हाल ही में एक घोड़ी खरीदी है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर उसे अरेस्ट कर लिया. वहीं थोड़ी देर बाद उस आरोपी की निशानदेही पर उसके साथी को भी अरेस्ट किया है. एसएसपी के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल एक 32 बोर की पिस्टल के अलावा पांच जिंदा कारतूस, एक कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

घोड़ी के लिए चारा खरीदने में खर्च कर दिए एक लाख :  आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उन्हें घोड़े पालने का शौक है. इसी दौरान उन्हें एक घोड़ी नजर आई. यह घोड़ी एक लाख 15 हजार रुपये में बिक रही थी. चूंकि उनके पास इतने पैसे नहीं थे, इसलिए इन्होंने बैंक में घुसकर इस लूटकांड को अंजाम दिया है. आरोपियों ने बताया कि लूटी गई रकम में से इन्होंने 1 लाख 15 हजार रुपये तो घोड़ी खरीदने में खर्च किए. करीब एक लाख रुपये घोड़ी के लिए चारा एवं अन्य सामान खरीदने में खर्च किए हैं. वहीं शेष रकम एक लाख रुपये अभी बची है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर यह रकम भी बरामद कर ली है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ਪੈਨਸ਼ਨਾਂ ਵਿਚ ਦੁੱਗਣਾ ਵਾਧਾ ਕਰਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਲੋੜਵੰਦਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ-ਵਿਧਾਇਕ ਅੰਗਦ ਸਿੰਘ

ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ । ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਾਲੀ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸਮਾਜਿਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਪੈਨਸ਼ਨਾਂ ਵਿਚ ਦੁੱਗਣਾ ਵਾਧਾ ਕਰ ਕੇ ਗ਼ਰੀਬਾਂ ਅਤੇ ਲੋੜਵੰਦਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਇਹ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਵਿਧਾਇਕ ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बजट के दिन सोना धड़ाम! 9000 हुआ सस्ता, 10 ग्राम का रेट देख उड़ जाएंगे होश

बजट वाले दिन सोने ने निवेशकों और खरीदारों दोनों को चौंका दिया है। बीते सप्ताह सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त टूट देखने को मिली थी, जिसने निवेशकों को चौंका दिया। हालात ऐसे...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर में अग्नि सुरक्षा संबंधी जागरूक किया

गढ़शंकर, 5 मई: सिविल सर्जन होशियारपुर के निर्देशों के अनुसार, आज सिविल अस्पताल गढ़शंकर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय बसरा के नेतृत्व में अग्नि सुरक्षा पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत की जवाबी हमले में पाकिस्तान को भारी नुकसान, पाक के कई एयरबेस तबाह, सेना ने कहा- ‘ पाकिस्तान के हर उकसावे का दिया जा रहा जवाब’

भारत के सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई शहरों में जवाबी कार्रवाई की है। पाकिस्तानी सेना ने भी इसकी पुष्टि की है। पाकिस्तान का दावा है कि तमाम हमलों को...
Translate »
error: Content is protected !!