पंजाब भाजपा में जल्द फेरबदल : प्रदेश प्रधान जाखड़ ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ लंबी बातचीत

by

चंडीगढ़ । पंजाब भाजपा में जल्द ही फेरबदल होने जा रहा है। संगठन में बदलाव को लेकर प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ लंबी बातचीत की है। हालांकि इस बैठक के दौरान भाजपा के प्रदेश प्रभारी विजय रूपाणी मौजूद नहीं थे। माना जा रहा हैं कि 10 सितंबर के बाद भाजपा कभी भी प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर सकती है।
बता दें कि पंजाब भाजपा की टीम का गठन 3 दिसंबर 2022 को हुआ था। जब प्रदेश की कमान अश्वनी शर्मा के हाथों में थी। 4 जुलाई 2023 को भाजपा ने अश्वनी शर्मा को हटाकर प्रदेश की कमान सुनील जाखड़ के हाथों में सौंप दी थी। तब से यही यह चर्चा चल रही है कि जाखड़ अपनी टीम का गठन करना चाहते है।
प्रदेश कार्यकारिणी में 11 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 प्रदेश महासचिव और 11 प्रदेश सचिव है। सूत्र बताते हैं कि जाखड़ प्रदेश कार्यकारिणी में कोई बड़ा बदलाव करने के हक में नहीं है। क्योंकि जाखड़ खुद ही कांग्रेस से भाजपा में आए है। ऐसे में वह बड़े बदलाव की जगह छोटे-मोटे फेरबदल के हक में है। इस संबंध में जाखड़ की पहले ही प्रदेश प्रभारी विजय रुपाणी के साथ बैठक हो चुकी है।
दोनों ही नेताओं में सहमति भी बन चुकी है। यही कारण है कि जाखड़ ने अब इस संबंध में जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 35 मिनट तक बैठक हुई। आगामी लोक सभा चुनाव की चुनौतियों को देखते हुए जाखड़ अपनी टीम में ‘युवा व अनुभव’ और ‘नए व पुराने’ का संतुलन बनाने के हक में है।
भाजपा को पता हैं कि 2024 की चुनौतियों को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले नेताओं को भी तवज्जों देनी होगी। क्योंकि ग्रामीण और खास तौर से मालवा बेल्ट पर फोकस करना अति आवश्यक है। मालवा पंजाब का सबसे बड़ा राजनीतिक क्षेत्र है। यहां पर 67 विधान सभा क्षेत्र है। अकाली दल के साथ गठबंधन में रहते हुए भाजपा का ज्यादा फोकस हमेशा ही दोआबा व माझा पर रहा है। स्वर्गीय कमल शर्मा के बाद भाजपा में प्रदेश की कमान हमेशा ही माझा या दोआबा के नेताओं के हाथ में रही है। जाखड़ खुद भी मालवा क्षेत्र से आते है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वीर बाल दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने दी श्रद्धांजलि

शिमला, 26 दिसंबर । वीर बाल दिवस के मौके पर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने गुरू गोविन्द सिंह के पुत्रों की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अद्वितीय बलिदान को...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर का ऐतिहासिक रोशनी मेला शानो शौकत से सम्पन्न – मेले के अंतिम दिन प्रसिद्ध गायक आर. नेत ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

गढ़शंकर, 2 मार्च : गढ़शंकर में बाबा अली मुअज्जम कादरी शाह बड़ा रोजा पर लगता वार्षिक व ऐतिहासिक रोशनी मेला शानो शौकत से सम्पन्न हो गया। वार्षिक रोशनी मेले के आरंभ मौके चिराग रोशन...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

500,00 नकद डाॅलर, 89 आग्नेयास्त्र, 54 किलोग्राम फेंटेनल, 390 मेथामफेटामाइन बरामद :कनाडा पुलिस ने भारतीय मूल के युवक को किया ग्रिफ्तार

कनाडा की पुलिस ने पंजाबी युवक को काबू कर सुपर ड्रग लैब में से एक का भंडाफोड़ किया है। आरोपी से पुलिस ने 500,00 नकद डाॅलर, 89 आग्नेयास्त्र, 54 किलोग्राम फेंटेनल, 390 मेथामफेटामाइन बरामद...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हरोली से मुकेश ने किया नामांकन पत्र दाखिल, उमड़ा जन समूह : जनसमूह दुारा लगाए नारों  ने मुकेश की मुख्यमंत्री की दाबेदारी को आगे बढ़ाया

  हरोली : काग्रेस के प्रत्याशी मुकेश अग्रिहोत्री ने आज निर्वाचन अधिकारी एंव एसडीएम हरोली के पास अपने नामांनक पत्र दाखिल किए। इस दौरान उनके साथ जन समूह इकत्र जिसमें भारी संख्यां में महिलाए...
Translate »
error: Content is protected !!