चंडीगढ़ एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक आयोजित : हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइनों के लिए पीओसी के तौर पर बदलने का किया  आह्वान

by
चंडीगढ़, 10 जनवरी: चंडीगढ़ और मोहाली में संयुक्त रूप से स्थित शहीद-ए-आजम चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक आज यहां आयोजित की गई।
इस बैठक की अध्यक्षता चंडीगढ़ के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने की तथा सह-अध्यक्षता श्री आनंदपुर साहिब के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने की।
बैठक में एचएस लक्की, पवन दीवान, चंद्रमुखी शर्मा, गुरमेल सिंह पहलवान, डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी मोहाली और चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड व भारतीय वायुसेना के अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।
अध्यक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइनों के लिए ‘प्वाइंट ऑफ कॉल’ (पीओसी) में बदला जाना चाहिए, ताकि यहां से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें चालू हो सकें।
इसी तरह बैठक में हवाई अड्डे पर यात्री सुविधाओं में सुधार के अलावा, यात्रियों के आसान प्रवेश और निकास के लिए प्रवेश द्वार बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
इसमें यह भी मांग की गई कि वाहनों के लिए नि:शुल्क पार्किंग का समय 10 मिनट से बढ़ाकर 12 मिनट किया जाना चाहिए।
बैठक में रनवे पर जमा हो रहे ठोस कचरे पर भी चिंता व्यक्त की गई और मांग की गई कि इस बारे में जागरूकता बढ़ाई जाए, ताकि पक्षियों के टकराने की घटनाएं कम से कम हों।
इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग चंडीगढ़ और नगर निगम मोहाली से यह सुनिश्चित करने को कहा कि रनवे तक पहुंच सुनिश्चित की जाए।
सलाहकार समिति ने हवाई अड्डे पर हर कीमत पर स्वच्छता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके अलावा, कमेटी ने एयरलाइन्स कर्मचारियों को यात्रियों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार के प्रति संवेदनशील बनाने का आह्वान किया।
एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन मनीष तिवारी ने हवाई अड्डे के पुराने टर्मिनल भवन को संचालित करने पर विशेष रूप से जोर दिया। उन्होंने कहा कि 2011 से 2014 के बीच इसके जीर्णोद्धार पर 45 करोड़ रुपये खर्च किये गये और यह अनुपयोगी पड़ा हुआ है।
उन्होंने सुझाव दिया कि इस भवन को हवाई अड्डे के पूर्ण टर्मिनल नंबर एक में बदल दिया जाना चाहिए, क्योंकि इससे पंचकूला और चंडीगढ़ के यात्रियों को काफी लाभ होगा।
बैठक में अजय वर्मा सीईओ, सीएचआईएएल, मयंक गुप्ता एयरपोर्ट मैनेजर, आशिका जैन डिप्टी कमिश्नर, एसएएस नगर, दीपक पारीक एसएसपी, एसएएस नगर भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलाने व अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए एसडीएम किए प्राधिकृत

ऊना : हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 79 पठित हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 85 और अधिनियम की धारा 127 के प्रावधानों के तहत जिला ऊना के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर चंबा में मैराथन का आयोजन : पहले स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को मिलेंगे 15 हजार रूपये : एडीएम 

एएम नाथ। चम्बा : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 11 अक्टूबर को जिला मुख्यालय चंबा में लड़कियों के लिए एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए एडीएम अमित मेहरा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने मानसून सीजन 2025 की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक : सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ आपदा प्रबंधन के दिए निर्देश

रोहित जसवाल।  ऊना, 17 जून : उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मंगलवार को मानसून सीजन-2025 के मद्देनज़र तैयारियों एवं संभावित आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जीएसटी दिवस : उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी कार्यालय में मनाया

ऊना, 1 जुलाई – उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी कार्यालय ऊना में जीएसटी दिवस मनाया गया। इस दौरान राज्य कर एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों सहित जिला ऊना के विभिन्न व्यापार मण्डल/संगठनों के...
Translate »
error: Content is protected !!