प्रदेश के विकास के लिए पंजाब सरकार वचनबद्धः जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

by
 डिप्टी स्पीकर ने माहिलपुर में 2 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
 होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  : डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने आज उपमंडल गढ़शंकर के माहिलपुर में 2 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। डिप्टी स्पीकर ने इस अवसर पर स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत चुनावों के दौरान उन्होंने जो सड़के बनाने का वादा किया था, उन्हें पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से न केवल गांवों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा, बल्कि कृषि और व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। यह विकास कार्य क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों और आम जनता के लिए वरदान साबित होगा।
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने गढ़शंकर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए व्यापक योजना बनाई है। इस योजना के तहत, सड़कों, पानी की आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रौढ़ी ने कहा कि यह परियोजना राज्य सरकार की “सर्वांगीण विकास” की नीति का हिस्सा है।
डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे सरकार की विकास योजनाओं में सहयोग करें। स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए डिप्टी स्पीकर और पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकार ने बाजवा को दी चुनौती : जिससे मर्जी करवा लीजिये जांच – पार्टी फंड के नाम पर विधानसभा में हंगामा

चंडीगढ़ :  पंजाब विधानसभा में आज पार्टी फंड के नाम पर पैसे लेने के पावरकॉम के अधिकारियों के आरोप को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर हंगामा हुआ। बात यहां तक भी आई...
article-image
पंजाब

सातवीं सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप में होशियारपुर रहा उपविजेता – महिला वर्ग में होशियारपुर की नेटबॉल टीम ने जिले का बढ़ाया मान

होशियारपुर, 16 फरवरी : एस.टी. कॉलेज, बरनाला में आयोजित सातवीं सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप के महिला वर्ग में होशियारपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन...
article-image
पंजाब

मैसर्ज एस.आई.जी फूड प्रोडक्ट्स को इन प्रिंसिपल अप्रूवल सर्टिफिकेट किया जारी : 25 औद्योगिक ईकाईयों को जिले में अब तक समयबद्ध इन प्रिंसिपल अप्रूवल की जा चुकी हैं जारी: कोमल मित्तल

होशियारपुर, 16 जनवरी:   डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में औद्योगिक ईकाईयों को प्रफुल्लित करने व उद्योगों को राहत देने के लिए कई प्रयास किए जा रहे...
article-image
पंजाब

Pankaj Kirpal attended the death

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.10 : All India Congress Committee Secretary and Punjab Pradesh Congress Committee Co-incharge Ravinder Dalvi, MLA from Adampur Sukhwinder Kotli and Punjab Pradesh Congress Committee member Pankaj Kirpal Advocate attended the death anniversary...
Translate »
error: Content is protected !!