चंडीगढ़ के सेक्टर सात में सजी सदाबहार नगमों की महफिल

by

सुजाता शर्मा और डा. रमेश पंडिता के ग्रुप ने किया म्यूजिकल प्रोग्राम का आयोजन

अभिनेता एवं राधा कृष्ण भक्त ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

पुनीत महाजन। चंडीगढ़ :  सेक्टर सात के एक रेस्टोरेंट्स एंड होटल में संगीत की ऐसी महफिल सजी कि चार पांच घटों की समय कब बीत गया इसका कलाकारों को पता ही नहीं चला। मौका था सुजाता शर्मा और डा. रमेश पंडिता के म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित सदाबहार नगमों के कार्यक्रम का,जिसमें अभिनेता एंव राधा कृष्ण भक्त प्रेम सागर गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि प्रसिद्ध गायिका नीना भाटिया गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर मौजूद रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ आयोजकों के साथ अभिनेता एंव राधा कृष्ण भक्त प्रेम सागर गुप्ता ने दीप प्रज्वलित करके किया।
इसके बाद ट्राइसिटी के करीब 35 कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सदाबहार नगमे गाकर माहौल को संगीतमय बना दिया। अनेक कलाकारों ने जहां सोलो गाने गाए वहीं कुछ कलाकारों ने युगल गीत पेश करके कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सभी कलाकारों ने संगीत की इस सुरीली महफिल का खूब आनंद उठाया।
सदाबहार नगमों की इस महफिल में सियाराम भक्त राजकुमार सनातनी ने तूने मुझे बुलाया शेरावालिए.. भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं अभिनेता प्रेम सागर गुप्ता ने बस यही अपराध मैं हर बार…, नीना भाटिया ने हाय हाय ये मजबूरी.., सुजाता शर्मा और तरसेम ने इशारों ही इशारों में.. तथा अनीता और सुरेंद्र कक्कड़ ने मेघा रे मेघा.. गाना गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इसके अलावा अन्य कलाकारों के नगमों पर दर्शकों ने खूब धमाल किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि अभिनेता एवं राधा कृष्ण भक्त प्रेम सागर गुप्ता और गेस्ट आफ आनर एंव प्रसिद्व गायिका नीना भाटिया ने कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से न केवल लोगों का मनोरंजन होता है,बल्कि कलाकारों को एक बेहतर मंच भ्ज्ञी मिलता है जहां वह अपनी प्रतिभा को सभी के सामने लेकर आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे कलाकारों की प्रतिभा में निखार भी आता है।
वहीं कार्यक्रम के अंत में आयोजक डा. रमेश पंडिता और सुजाता शर्मा ने आए हुए सभी कलाकारों एंव लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और सबा यूएसए के 3 गुर्गों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस की तरफ से लगातार गैंगस्टरों पर शिकंजा कसा जा रहा है। । एक बार फिर पंजाब पुलिस गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग पर शिकंजा कसने में कामयाब रही...
article-image
पंजाब

पंजाब के छह लाख पेंशनभोगियों को हाईकोर्ट ने दिया झटका : 15 साल ही होगी पेंशन से कटौती

चंडीगढ़ : पंजाब के 6 लाख पेंशनभोगियों को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने कम्युटेड पेंशन की राशि वसूलने को चुनौती देने वाली करीब 800 याचिकाओं को खारिज कर दिया है।...
article-image
पंजाब

महांमाई का 35वां वार्षिक जागरण किया आयोजित : पंजाबी गायक बलराज बिलगा तथा प्रवीण अरोड़ा ने भेंटें गा कर महांमाई का किया गुणगान

गढ़शंकर । मंदिर माता वैष्णो देवी दीप कॉलोनी गढ़शंकर की ओर से बाबू वेद प्रकाश कृपाल अध्यक्ष की देखरेख में महांमाई का 35वां वार्षिक जागरण आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध पंजाबी गायक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

20 वर्ष बाद मिला न्याय : बिक्रम जंग थापा को लेफ्टिनेंट कर्नल पदोन्नत ने के सुप्रीम कोर्ट ने दिए आदेश

नई दिल्ली :  भारतीय सेना के अधिकारियों के एक वर्ग को 20 वर्ष बाद सर्वोच्च न्यायालय से न्याय मिला। इसके तहत अब चलामा बकलोह के बिक्रम जंग थापा लेफ्टिनेंट कर्नल बने हैं। इसके अलावा...
Translate »
error: Content is protected !!