झिकली इच्छी में 33 वोट गायब होने पर रातभर हंगामा : पोलिंग पार्टी कमरे में कर दी बंद

by

कांगड़ा :  हिमाचल पंचायत चुनाव में कई तरह की लापरवाही सामने आ रही हैं। जिला कांगड़ा की पंचायत झिकली इच्छी में मतगणना के दौरान 33 वोट गायब होने के आरोप पर पूरी रात हंगामा हुआ। नाराज लोगों ने मतदान प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और पोलिंग पार्टी को कमरे में बंद कर दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचना पड़ा।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को पंचायत झिकली इच्छी के 11 वार्डों के लिए मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियों को पंचायत कार्यालय इच्छी लाया गया। रात करीब 8 बजे मतगणना शुरू हुई और रात 12 बजे तक सभी वार्ड पंचों के परिणाम घोषित कर दिए गए। इसके बाद उपप्रधान पद के लिए वोटों की गिनती शुरू हुई, जिसमें कुल 2751 वोटों की गणना हुई, इसमें साहिल सैनी को 1333 मत प्राप्त होने पर उपप्रधान पद पर विजयी घोषित किया गया। इसके बाद प्रधान पद के लिए मतगणना शुरू हुई, लेकिन यहां मामला उलझ गया। प्रधान पद की गिनती में कुल 2751 वोटों के बजाय केवल 2718 वोटों की ही गणना हुई। 33 वोट कम पाए जाने पर उम्मीदवारों और समर्थकों ने धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

सुबह साढ़े 4 बजे तक चली मतगणना :  मतगणना रात एक बजे से लेकर सुबह करीब 4:30 बजे तक चली। आखिर में इकबाल गुलेरिया को 8 वोटों से प्रधान पद पर विजयी घोषित किया गया, लेकिन विरोधी पक्ष ने परिणाम मानने से इनकार कर दिया। इस पंचायत के पूर्व प्रधान विजय कुमार ने 33 वोट गायब होने का आरोप लगाते हुए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए। स्थिति तनावपूर्ण होती देख गगल थाना प्रभारी उधम सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करवाया। मामले की सूचना कांगड़ा के एसडीएम इशांत जसवाल को भी दी गई। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार प्रकाश चंद और बीडीओ कांगड़ा पारुल मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की।

अधिकारियों ने संबंधित पक्षों से कहा कि यदि उन्हें किसी प्रकार की धांधली या गड़बड़ी का संदेह है तो वे लिखित शिकायत दें।
एसडीएम इशांत जसवाल :  यदि किसी उम्मीदवार या मतदाता को चुनाव परिणाम पर संदेह है या उन्हें लगता है कि 33 वोट गायब हुए हैं, तो वे चुनाव याचिका दायर कर अदालत में परिणाम को चुनौती दे सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर नगर निगम को नया नेतृत्व: प्रवीण सैनी बने मेयर, सुरिंदर कुमार सीनियर डिप्टी मेयर और संदीप चेची डिप्टी मेयर

अगले पांच साल में होशियारपुर विकास के लिहाज से प्रदेश में बनेगा मिसाल : डा. बलबीर सिंह होशियारपुर, 7 अगस्त: नगर निगम के 50 पार्षदों के चुनाव के बाद शुक्रवार को स्थानीय निगम कॉम्प्लेक्स...
article-image
पंजाब

मैडीकल कालेज सम्बन्धी जिम्पा द्वारा ईटीओ के साथ मीटिंग : जिम्पा ने कहा कालेज से दोआबा क्षेत्र की बदलेगी नुहार

होशियारपुर, 1 अगस्तः राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने आज लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के साथ होशियारपुर में बनने वाले नये मैडीकल कालेज सम्बन्धी एक उच्च स्तरीय मीटिंग की। इस दौरान लोक...
article-image
पंजाब

गेहूं की कटाई के दौरान घायल किसान को पंजाब सरकार से 48 हजार रुपए की वित्तीय सहायता

मार्किट कमेटी के चेयरमैन जसपाल सिंह चेची ने दिया सहायता राशि का चैक होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गांव बडियाल के जसविंदर सिंह, जिनका गेहूं की कटाई के दौरान बायां हाथ गंभीर रूप से घायल होकर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पति पत्नी व उनके 1 वर्षीय बेटे की मौत , दूसरे 6 वर्षीय बेटे और मां सहित 4 घायल : अड्डा सतनौर में दो वाहनों की टक्कर

गढ़शंकर। चंडीगढ़ से होशियारपुर मुख्य मार्ग पर पड़ते अड्डा सतनोर में गतरात्रि दो वाहनों की टक्कर में तीन लोगों की मौत एवं चार लोगों के जख्मी हो गए। टैंकर चाक शराबी हालत में था...
Translate »
error: Content is protected !!