500 वर्ग गज तक के प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए एनओसी की आवश्यकता नहीं

by
चंडीगढ़ :  पंजाब  विधानसभा से ‘पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन (संशोधन) बिल’ को मंजूरी मिली। बाद में राज्यपाल से भी इस बिल को मंजूरी दे दी गई। इस बिल के आ जाने से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। 500 वर्ग गज तक के प्लॉट के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी, स्टांप पेपर पर बिक्री समझौता या कोई अन्य ऐसा दस्तावेज है, उसको जमीन की रजिस्ट्री के लिए एनओसी की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही नए नए कानून से उन लोगों को राहत मिलेगी, जिन्होंने जिन्होंने गलती से मेहनत की कमाई अवैध कॉलोनियों में लगा दी थी। भोले-भाले लोगों ने अपना पैसा घर बनाने के लिए लगाया था लेकिन अवैध कॉलोनियों के कारण वे मुश्किलों में फंस गए। इस कानून के आ जाने से वे अपने घरों की रजिस्ट्री करा पाएंगे।
सजा का भी प्रावधान किया गया 
बिल के अनुसार, अगर इस अधिनियम के तहत पंजीकृत कोई व्यक्ति या प्रमोटर या उसका एजेंट कानून के प्रासंगिक प्रावधानों का पालन करने में विफल रहता है, तो उसे कम से कम 5 साल की कैद की सजा दी जाएगी, जिसे 10 साल तक बढ़ाया जा सकता है और न्यूनतम 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है, जिसे 5 करोड़ रुपये तक बढ़ाया जा सकता है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, अवैध कॉलोनियों के मालिक लोगों को सब्जबाग दिखाकर ठगते हैं और अपनी अवैध कॉलोनियों को बेच देते हैं, जिनमें स्ट्रीट लाइट, सीवरेज और अन्य जैसी बुनियादी नागरिक सुविधाएं नहीं होती हैं। अब वे ऐसा नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि निवेशकों को आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने में सुविधा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने स्टाम्प पेपरों पर कलर कोडिंग की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे यह सुनिश्चित होगा कि भूमि का अधिकतम उपयोग केवल उसी उद्देश्य के लिए किया जाए जिसके लिए निवेशक आवश्यक अनुमतियां मांगते हैं।
पंजाब में 14,000 से अधिक अवैध कॉलोनियां 
आधिकारिक तौर पर, राज्य में 14,000 से अधिक अवैध कॉलोनियां हैं। सरकार ने राज्य भर में अवैध कॉलोनियों की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए भी निर्देश जारी किए हैं। पटियाला, बठिंडा, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में क्षेत्रीय विकास प्राधिकरणों के मुख्य प्रशासकों को नई अनधिकृत कॉलोनियों के बारे में तिमाही रिपोर्ट, कॉलोनाइजरों और दोषी अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का विवरण, यदि कोई हो, प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर कार्यालय से थानेदार पुशविंदर सिंह राणा को विदाई पार्टी एवं सम्मान : थानेदार पुशविंदर सिंह राणा ने बहुत ईमानदारी और निष्ठा के साथ सेवा करके अपने पुलिस विभाग को किया गौरवान्वित – डिप्टी स्पीकर रौड़ी

गढ़शंकर : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने स्थानीय कार्यालय में थानेदार पुशविंदर सिंह राणा को सेवानिवृत्ति एवं विदाई पार्टी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित एक प्रभावशाली कार्यक्रम को संबोधित करते...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कमलेश ठाकुर ने सकरी और बिलासपुर में सुनी जनसमस्याएं – रोजमर्रा की समस्याओं का घर द्वार पर निपटारा उनकी प्राथमिकता : कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा : तलवाड़ा –    देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर आज सोमवार को ग्राम पंचायत सकरी और बिलासपुर में जाकर लोगों से मिलीं तथा उनको पेश आ रही समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनते हुए...
article-image
पंजाब

विष्णु दिगंबर सूद और राजपाल सूद ने 1101 कुंडीय रुद्र महायज्ञ हेतु सहयोग राशि की भेंट

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : श्री लछमन दास ट्रस्ट होशियारपुर की ओर से ट्रस्टीगन विष्णु दिगंबर सूद और राजपाल सूद ने 1101 कुंडीय रुद्र महायज्ञ हेतु सहयोग राशि भेंट की । विष्णु दिगंबर सूद ने इस अवसर...
article-image
पंजाब

साधारण मामलों को भी एससी/एसटी स्पैशल एक्ट का रंग देकर लोगों को झूठा फसाया जा रहा, इस चलन को बदलने की जरूरत : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एक मामले में की अहम टिप्पणी

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एक मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत आने वाले साधारण मामलों को भी एससी व एसटी स्पेशल एक्ट का रंग देकर लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!