चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस का ट्रैफिक कर्मियों के लिए पीपल-फ्रेंडली कम्युनिकेशन : सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यवहार परिवर्तन पर विशेष कार्यशाला आयोजित

by

पुनीत महाजन। चंडीगढ़ : चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रैफिक कर्मियों के लिए “पीपल-फ्रेंडली कम्युनिकेशन, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यवहार परिवर्तन” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह पहल प्रभावी पुलिसिंग, पेशेवर व्यवहार तथा सार्वजनिक सुरक्षा को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

यह कार्यशाला ट्रैफिक ऑडिटोरियम, सेक्टर-29, चंडीगढ़ में आयोजित हुई। कार्यक्रम का आयोजन यू.टी. चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक डॉ. सागर प्रीत हुड्डा के नेतृत्व तथा पुलिस महानिरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (सिक्योरिटी एवं ट्रैफिक) सुमेर प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यशाला की निगरानी डीएसपी/ट्रैफिक एडमिन नीरज सारना तथा डीएसपी/ट्रैफिक (आर एंड डी) रोड सेफ्टी लक्ष्य पांडे द्वारा की गई।
कार्यशाला में ट्रैफिक विंग के लगभग 120 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इंस्पेक्टर/इंचार्ज सीटीपी डॉ. परवेश शर्मा तथा इंस्पेक्टर ट्रैफिक एडमिनिस्ट्रेशन सुरिंदर कुमार ने प्रभावी संवाद, सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन और ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान जनता के साथ पेशेवर व्यवहार के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रशिक्षण सत्रों का संचालन प्रतिष्ठित वक्ताओं द्वारा किया गया, जिनमें पंजाब यूनिवर्सिटी के पुलिस प्रशासन विभाग के चेयरमैन डॉ. कुलदीप सिंह, शिक्षा विभाग की प्रोफेसर डॉ. नंदिता सिंह तथा मोटिवेशनल स्पीकर एवं प्रोफेशनल एक्सीलेंस कोच अमूल्य शुक्ला शामिल रहे।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक कर्मियों की मौखिक एवं गैर-मौखिक संवाद क्षमता को मजबूत करना, स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देना, जनता के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना तथा सार्वजनिक व्यवहार में पेशेवर दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इसमें संघर्ष समाधान, कठिन परिस्थितियों से निपटने और पुलिस-जनता संबंधों को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त पुलिस-जनता संवाद एवं संचार कौशल को बेहतर बनाने के लिए इंटरएक्टिव ग्रुप एक्सरसाइज भी आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने ड्यूटी के दौरान आने वाली वास्तविक चुनौतियों को साझा किया, जिससे सत्र अधिक व्यावहारिक, रोचक और समाधान-उन्मुख बना। कार्यशाला को प्रतिभागियों एवं विशेषज्ञों द्वारा काफी सराहा गया।
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की यह पहल जनता के साथ बेहतर व्यवहार, सकारात्मक छवि और अधिक संवेदनशील एवं पेशेवर पुलिसिंग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निगरानी टीम ने पकड़ी शराब की 24 बोतलें

ऊना, 30 मई। ऊना जिला में स्थैतिक निगरानी दल ने बुधवार को मुबारिकपुर-दौलतपुर रोड़ पर गाड़ियों के सर्च अभियान में शराब की 24 बोतल बरामद की। यह बोतलें अनाधिकृत तरीके से ले जाई जा...
article-image
पंजाब

शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा 2 जून से लगाएगा समर कैंप: एडवोकेट राय

गढ़शंकर 29 मई  :  बच्चों को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा 2 जून से 30 जून तक समर...
article-image
पंजाब

श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व पर प्रदेश स्तरीय समागम – डिप्टी स्पीकर रौड़ी व डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने  तैयारियों का लिया जायजा

गढ़शंकर/होशियारपुर, 29 जनवरी : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज गढ़शंकर के श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में निजी विकास व अन्य निर्माण संबंधी कार्यों पर 16 सितम्बर तक रोक – डीसी जतिन लाल

ऊना, 5 जुलाई – जिला में आपदा प्रभावित भवनों व सड़कों के पुनःनिर्माण को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार के निजी विकास और निर्माण संबंधी गतिविधियों के लिए पहाडों की कटाई पर 16 सितम्बर...
Translate »
error: Content is protected !!