चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, फरार आरोपियों पर कसा शिकंजा

by

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 01 जून ।  चंडीगढ़ पुलिस के पीओ  एवं समन स्टाफ ने फरार एवं उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी यूटी चंडीगढ़ के निर्देशों तथा डीएसपी डीडीसीसी पी. अभिनंदन के पर्यवेक्षण में इंस्पेक्टर हरभजन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुल 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान:
10 उद्घोषित अपराधी (PO) राज्य मामलों में गिरफ्तार किए गए।
138 एनआई एक्ट (Negotiable Instruments Act) मामलों में 07 पीओ गिरफ्तार किए गए।
06 गैर-जमानती वारंट (NBW) तामील किए गए।
01 आरोपी को पुनः गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विभिन्न आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी शामिल हैं। इनमें आबकारी अधिनियम, धोखाधड़ी, मारपीट, आपराधिक विश्वासघात, चेक बाउंस तथा भारतीय न्याय संहिता/भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामलों के आरोपी शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित न्यायालयों में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून से बचने की कोशिश करने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
चंडीगढ़ पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अपराधी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चोर ने पेश की मिसाल – चोर ने लौटा दिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स : पर्स से निकाल लिए पैसे

 जलालाबाद :  आपने चोरी के कई किस्से सुने होंगे। एक बार कोई चीज चोरी होने के बाद उसका दोबारा मिलना मुश्किल होता है। कई बार लोगों के पर्स भी चोरी हो जाते हैं। पर्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण शुरू : दावे और आपत्तियां 28 मार्च तक स्वीकार्य

एएम नाथ । शिमला :  राज्य चुनाव आयोग, हिमाचल प्रदेश ने पूरे राज्य की सभी ग्राम पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों के लिए मतदाता सूचियों का विशेष संशोधन शुरू कर दिया है, बुधवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार को बड़ा झटका : हाईकोर्ट ने जल विद्युत उत्पादन पर लगाए गए वॉटर सेस को किया असंवैधानिक घोषित

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली हिमाचल प्रदेश सरकार को मंगलवार को उस समय तगड़ा झटका लगा जब हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने जल विद्युत उत्पादन पर लगाए गए...
पंजाब

दिल दहलाने वाली घटना : युवक ने अपनी 16 वर्षीय बहन को कापे से काटकर की हत्या

गिद्दड़बाहा : गांव फकरसर में युवक ने अपनी छोटी बहन को कापे से काटकर मौत के घाट उतार दिया। बताते हैं कि युवक अपनी छोटी बहन के चरित्र पर शक करता था, जिस कारण...
Translate »
error: Content is protected !!