विकास खण्ड पट्टा के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित

by

पट्टा मेहलोग, 31 मई (तारा) :  सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड पट्टा की ग्राम पंचायत भावगुड़ी के प्रधान पद के लिए तरुण कुमार 30 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए जयपाल 137 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत चडीयार के लिए अमर चंद 183 मतों से प्रधान पद तथा मुकेश कुमार 204 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत दाड़वां के प्रधान पद के लिए किरण बाला 108 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए दिनेश कुमार 368 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत गोयला के लिए 01 मत से निर्मला प्रधान पद तथा 107 मतों से गुरुदेव उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत कैंडोल के लिए प्यारे लाल 19 मतों से प्रधान पद तथा शेर सिंह 112 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत मंढेसर के लिए 119 मतों से सुमन कंवर प्रधान पद तथा 145 मतों से संजीव कुमार उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत पट्टा नाली के प्रधान पद के लिए आशा देवी 90 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए भूप सिंह 99 मतों से विजयी घोषित किए गए।
ग्राम पंचायत सूरजपुर के लिए योगेन्द्र 605 मतों से प्रधान पद तथा सुभाष चन्द्र 61 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वेतन न देने में कांग्रेस ने बनाया रिकॉर्ड, हर वर्ग को परेशान कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

हिमकेयर की बकाया धनराशि के भुगतान न होने पर 31 जनवरी से निजी अस्पताल नहीं करेंगे इलाज होम गार्ड को दो महीनें से नहीं मिला है वेतन, नवम्बर से कर रहे हैं वेतन का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्र टब्बा-2 में लगाया जागरूकता शिविर : अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना : नरेंद्र कुमार

ऊना, 6 सितम्बर – समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत पर्यवेक्षक वृत रक्कड़ के तहत आंगनबाड़ी केंद्र टब्बा- 2 में पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन ज़िला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी के उद्योगपति सुमित सिंगला उत्तर भारत दिव्यांग क्रिकेट संगठन के उपाध्यक्ष नियुक्त : सुमित सिंगला द्वारा दिव्यांग खिलाडियों के विकास हेतु कार्य करने का आश्वासन

बीबीएन, 15 जून (तारा) :  हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध फार्मा उद्योगपति सुमित सिंगला (क्योरटेक ग्रुप) को आज एक समारोह के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की दिव्यांग क्रिकेट समिति के सदस्य रविकांत चौहान ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी विभाग 7 अप्रैल से पूर्व कर्मचारियों की डाटा एन्ट्री सुनिश्चित करें : DC अनुपम कश्यप

शिमला 21 मार्च – उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन सभागार में आज डाईस (डिस्ट्रिक इन्फोरमेशन सिस्टम फाॅर इलैक्शन) वेब सॉफ्टवेयर के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला...
Translate »
error: Content is protected !!