इंडियन ऑयल ने स्वास्थ्य विभाग को दी एंबुलेंस, डीसी ने झंडी दिखाकर किया रवाना

by
ऊना :  इंडियन ऑयल के उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन डिवीजन ऊना ने स्वास्थ्य विभाग ऊना को एक एंबुलेस प्रदान की है, जिसे आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डीसी ने इंडियन ऑयल का एंबुलेंस के लिए धन्यवाद किया और कहा कि इससे मरीजों को लाने व ले जाने में मदद मिलेगी तथा इसमें बेसिक लाइफ स्पोर्ट की सुविधा भी है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने कोविड-19 के संक्रमण के दौरान भी बढ़चढ़ कर जिला प्रशासन की मदद की, जिससे महामारी की रोकथाम में मदद मिली है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएमओ डॉ. मंजू बहल तथा इंडियन ऑयल कंपनी की ओर से कार्यकारी निदेशक (उत्तरी क्षेत्र) एन एस सिंह, नीरज कुमार तथा प्रशांत ठाकुर उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फ्रीजिंग के बाद होटल ‘क्वालिटी’ और 8 दुकानों का कब्जा अब थाना प्रभारी डमटाल के अधीन

एनडीपीएस एक्ट की धारा 68जी के तहत सक्षम प्राधिकारी ने SHO डमटाल को संपत्ति का कब्जा लेने और प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी एएम नाथ। नूरपुर, 2 अक्तूबर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

90 लाख से नवनिर्मित अंब बस अड्डे का 28 जुलाई को बिक्रम सिंह ठाकुर करेंगे लोकार्पण

परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर मैहतपुर में एक करोड़ रुपए उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे ऊना: उद्योग, परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर आज जिला ऊना के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में पूर्व-छात्र संघ का गठन : अनिल कुमार ठाकुर प्रधान, अमित कुमार उप प्रधान,  दिनेश कुमार सचिव चुने गए

एएम नाथ। सलूणी :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आज 8 अप्रैल 2024 को महाविद्यालय के पूर्व छात्रों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहिंद्र कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में बुधवार को एनआईसी कक्ष में राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत जिले में चल रहे विभिन्न विकास एवं सुरक्षा कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!