चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब यूनिवर्सिटी शूटिंग केस के मुख्य शूटर गिरफ्तार

by

ऑपरेशन सेल ने सुलझाए पंजाब के दो हत्या कांड, 3 ऑटोमैटिक हथियार और 16 कारतूस बरामद

विदेशी गैंगस्टरों के सहयोगी दबोचे, पंजाब यूनिवर्सिटी शूटिंग-लूट मामले में बड़ा खुलासा

पुनीत महाजन। चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने पंजाब यूनिवर्सिटी शूटिंग एवं लूट मामले में शामिल मुख्य शूटरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी विदेशी गैंगस्टर शगनप्रीत और डोनी बल के करीबी सहयोगी बताए जा रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल पंजाब यूनिवर्सिटी शूटिंग और लूट मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है, बल्कि पंजाब के दो चर्चित हत्या मामलों की गुत्थी भी सुलझ गई है।
जानकारी के अनुसार, आरोपियों का संबंध पंजा लाई निवासी गोपी नाजर की हत्या, अमृतसर के मेहता चौक–मेहसिमपुर रोड पर 12वीं कक्षा के छात्र अमरजोत सिंह की हत्या तथा खन्ना में हुई फायरिंग की घटनाओं से भी जुड़ा पाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अत्याधुनिक ऑटोमैटिक हथियार और कुल 16 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
यह पूरी कार्रवाई यूटी चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा के निर्देशों पर की गई। वहीं आईजीपी पुष्पेंद्र कुमार और डीआईजी राजीव रंजन सिंह के मार्गदर्शन में ऑपरेशन सेल की विशेष टीमों का गठन किया गया। एसएसपी कंवरदीप कौर की निगरानी में इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों और इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह ऑपरेशन अंजाम दिया।
गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-26 स्थित ऑपरेशन सेल की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थाना सेक्टर-11 चंडीगढ़ में दर्ज एफआईआर नंबर 48 और 49 के तहत की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में गौरव उर्फ गोला निवासी अमृतसर, रजत उर्फ गुड्डा निवासी अमृतसर, रवि निज्जर उर्फ काली निवासी सिरसा और आर्यन निवासी अमृतसर शामिल हैं। पुलिस ने गौरव से एक ऑटोमैटिक पिस्टल और पांच कारतूस, रजत से एक पिस्टल और चार कारतूस, रवि निज्जर से तीन कारतूस तथा आर्यन से एक ऑटोमैटिक पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही इनके अन्य आपराधिक नेटवर्क और गैंगस्टर संबंधों की भी जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 30 मार्च 6 अप्रैल तक : मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा

रोहित जसवाल।  ऊना, 27 मार्च – माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 30 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित होगा। यह जानकारी एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने चैव नवरात्र मेले के सफल...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित : महिला आयोग ने मांगी जांच रिपोर्ट …खैरा ने अपने बयान पर सफाई दी, कोई गलत बात नहीं कही, अपने बयान पर कायम हूं

चंडीगढ़, 10 मार्च । पंजाब विधानसभा में मंगलवार को सोशल मीडिया पर कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा की एक पोस्ट को लेकर जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के बीच विधानसभा की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।...
article-image
पंजाब

‘मिशन प्रगति’… सीएम मान ने बठिंडा में लॉन्च किया : युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग और शारीरिक प्रशिक्षण

बठिंडा :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को बठिंडा की जिला पुस्तकालय में मिशन प्रगति के तहत नामांकित अभ्यर्थियों एवं विद्यार्थियों से संवाद किया। इस पहल के अंतर्गत नौकरी तलाशने वालों को नौकरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष रूप से सक्षम बच्चों के सशक्तिकरण में समाज की भूमिका महत्वपूर्ण: अनुराग शर्मा

सांसद निधि से संस्था को एक लाख रुपये देने की घोषणा एएम नाथ।  धर्मशाला, 6 जून: राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने आज अप्पर बड़ोल स्थित हार्मनी डे केयर सेंटर में आयोजित विशेष रूप से...
Translate »
error: Content is protected !!