चंडीगढ़ पुलिस के 6 इंस्पेक्टर-3 ASI ने नौकरी छोड़ी : रिटायर हुए 15 कर्मियों संग VRS लिया; सभी ने कारण व्यक्तिगत और पारिवारिक बताया

by
चंडीगढ़  :   चंडीगढ़ पुलिस में तैनात 24 पुलिसकर्मी 28 फरवरी को रिटायर हुए, जिसमें DSP से लेकर हवलदार तक शामिल हैं। बड़ी बात यह है कि इनमें 6 इंस्पेक्टर और 3 ASI भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी मर्जी से वॉलंटरी रिटायरमेंट  लिया। इन्होंने बाकायदा अपने अफसरों को लिखित में सूचित किया कि वे अब नौकरी जारी नहीं रखना चाहते।
VRS लेने वाले 6 इंस्पेक्टरों में सुशील कुमार, दलबीर सिंह, चंद्रमोहन, अमरीक सिंह, दिनेश कुमार और शमशेर सिंह हैं। वहीं, 3 ASI परविंदर कौर, कुलविंदर सिंह और राम कर्ण ने भी VRS लिया। इन लोगों ने नौकरी छोड़ने का कारण पारिवारिक और व्यक्तिगत बताया।
यह हुए 28 फरवरी काे रिटायर्ड रिटायर हुए 25 पुलिसकर्मियों में डीएसपी दविंदर सिंह, इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, सुशील कुमार, दलबीर सिंह, राम कुमार, दलबीर सिंह (दूसरे), फूल सिंह, राजिंदर सिंह, चंद्रमोहन, अमरीक सिंह, दिनेश कुमार और शमशेर सिंह शामिल हैं। इनके अलावा, सब-इंस्पेक्टर दर्शन लाल, भीम सिंह, एएसआई प्रदीप कुमार, परमजीत कौर, परविंदर कौर, सुरेश कुमार, कुलविंदर सिंह, राम कर्ण, अर्जुन चंद्र राम, हवलदार प्रमोद कुमार, जस्सा सिंह, लखबीर सिंह और क्लर्क दिलबारा सिंह भी रिटायर हुए।
                   वन रैंक प्रमोशन देकर इंस्पेक्टर बने थे VRS लेने वाले 6 जवान असल में सब-इंस्पेक्टर पद पर तैनात थे, लेकिन रिटायरमेंट से पहले उन्हें नियमों के तहत वन रैंक प्रमोशन देकर इंस्पेक्टर बनाया गया था। शाम के समय आयोजित एक फेयरवेल समारोह में सभी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।  पुलिसकर्मियों की इस बड़े स्तर पर रिटायरमेंट के बाद अब चंडीगढ़ पुलिस में प्रमोशन और तबादलों का दौर शुरू होने जा रहा है। शुक्रवार को कई पुलिसकर्मियों को एएसआई पद पर प्रमोट किया गया, जबकि जल्द ही कांस्टेबलों को हवलदार के पद पर प्रमोशन दिया जाएगा। अगले हफ्ते पुलिस विभाग में कई बड़े प्रमोशन और ट्रांसफर संभावित हैं।
गैलेंट्री अवॉर्ड विजेता इंस्पेक्टर VRS ले चुके पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार VRS लिया जाना यूटी पुलिस के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। इससे पहले भी चंडीगढ़ पुलिस के कई अधिकारी वॉलंटरी रिटायरमेंट ले चुके हैं, जिनमें स्टार इंस्पेक्टर और गैलेंट्री अवॉर्ड के लिए नामित इंस्पेक्टर अमनजोत भी शामिल हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनावों के दौरान जिला में चरणबद्ध तरीके से शराब बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध

उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जारी की अधिसूचना एएम नाथ। चंबा : पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जिला चंबा...
article-image
पंजाब , समाचार

साढ़े चार करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़े गए थे आरोपी : चोरी की कार को पीड़ित के घर पर किया पार्क, मालिक ने पूछा तो पिस्तौल निकाल कर किए घर पर फायर

श्री मुक्तसर साहिब : सीआइए स्टाफ की ओर से विगत दिन एक किलो 150 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपितों ने ही दो फरवरी की देर रात गोनियाना रोड गली नंबर नौ में किशोर...
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने दो किलो अफीम के साथ दो को किया गिरफ्तार

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने बाइक सवार दो व्यक्तियों से दो किलोग्राम अफीम बरामद कर मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार गढ़शंकर थाने में पदस्थ एसआई सुभाष चंद्र पुलिस कर्मियों के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा में भ्रष्टाचार की सीमाएं लांघ गए कांग्रेसी : जयराम ठाकुर

पहले कर्मचारियों का स्थानांतरण होता था व्यवस्था परिवर्तन में संस्थाओं का हो रहा है धर्मपुर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, स्थानीय विधायक और कांग्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!