पत्नी के कत्ल की सिपाही पति ने खुद बताई पूरी कहानी – बेमेल इंजेक्शन की सात डोज… 15 मिनट में थम गईं सांसें

by
बरेली :  बरेली में आठवीं वाहिनी पीएसी के सिपाही रवि की पत्नी मीनू की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मीनू की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति और पीएसी के सिपाही रवि ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर की थी। हत्याकांड की उलझी गुत्थी को पुलिस सुलझा लिया है। शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी उत्तरी ने घटना का खुलासा किया। घटना को अंजाम देने वाले आठवीं वाहिनी पीएसी के सिपाही रवि, एंबुलेंस के नर्सिंग असिस्टेंट और वाहनों की वर्कशॉप में काम करने वाले डेंटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पहले गुमराह किया, सख्ती पर टूट गया रवि
इंस्पेक्टर बिथरी अभिषेक सिंह और उनकी टीम को रवि शुरू के तीन दिन तक गुमराह करता रहा। वह खुद को हमले का शिकार बताकर निजी अस्पताल में भर्ती रहा जबकि वहां के डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि रवि की सभी रिपोर्ट पूरी तरह ठीक हैं। पुलिस उसे तीन दिन बाद थाने लाई तो उसने कभी प्लॉट देखने तो कभी मीनू को दवा दिलाने की वजह से कार लेकर जाने की बात बताई। हालांकि काफी घुमाने के बाद भी वह पुलिस को न तो उस डॉक्टर से मिलवा सका जिससे मीनू का इलाज चल रहा था और नहीं प्लॉट बेचने वाले को मिलवा सका।
पांच साल की बेटी को मीनू का मोबाइल देकर घर में बंद करके आने की वजह भी वह नहीं बता सका जबकि वह कार लेकर निकला था। इंस्पेक्टर ने चौथे दिन जब उसे हत्या की वह एफआईआर दिखाई जो उसके ससुर ने उसके खिलाफ दर्ज कराई थी तो उसके तेवर ढीले पड़े। जब कॉल डिटेल की मदद से पुलिस पुलिस ने ने शानू शानू को पकड़ लिया तो दोनों दोस्तों ने घटना कबूल ली।
पांच साल की बेटी को मीनू का मोबाइल देकर घर में बंद करके आने की वजह भी वह नहीं बता सका जबकि वह कार लेकर निकला था। इंस्पेक्टर ने चौथे दिन जब उसे हत्या की वह एफआईआर दिखाई जो उसके ससुर ने उसके खिलाफ दर्ज कराई थी तो उसके तेवर ढीले पड़े। जब कॉल डिटेल की मदद से पुलिस पुलिस ने ने शानू शानू को पकड़ लिया तो दोनों दोस्तों ने घटना कबूल ली।
 शानू ने बताया कि जब रवि ने इस तरह हत्या करने की बात कही कि मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो तो उसने अपने दोस्त जतिन को साथ लिया। मेडिकल स्टोर्स पर मिलने वाले सामान्य इंजेक्शन को दुर्लभ बताकर जतिन ने एडवांस में साठ हजार रुपये रवि से ले लिए। जतिन ने इंस्पेक्टर को बताया कि सब प्लान के मुताबिक था पर रवि की ओवर एक्टिंग ने उन्हें भी फंसा दिया।
इंजेक्शन के बाद 15 मिनट तक किया इंतजार
इन बेमेल इंजेक्शन को बिना किसी बीमारी के जब मीनू को लगाया गया तो थोड़ी ही देर में उसका शरीर शिथिल पड़ गया। आरोपियों ने करीब 15 मिनट तक इंतजार किया और जब मीनू की सांस थम पूरी तरह गई तो भाग वह गए और खुद को दो चार सिरिंज यूं ही यहां वहां मारकर रवि नीचे खेत में लेट गया ताकि यह लगे कि उसने भी बदमाशों से संघर्ष किया है।
पुलिस ने आरोपियों से इन इंजेक्शन की सात शीशी, दो सिरिंज जिनका इंजेक्शन लगाने में इस्तेमाल किया गया, पांच पैक्ड इंजेक्शन, पांच सिरिंज के पैकेट और मीनू के जेवर भी बरामद किए हैं।
ये था मामला
रवि कुमार 22 फरवरी को कार से पत्नी मीनू को प्लॉट दिखाने के बहाने फरीदापुर पहुंचा। यहां प्लॉट बेचने वालों के रूप में जतिन और शानू पहले से मौजूद थे। रवि ने इन दोनों को कार की पिछली सीट पर बैठाया। इंजेक्शन लगाकर मीनू की हत्या के बाद शानू ने मीनू के शरीर से जेवर उतार लिए ताकि मामला लूट का लगे। रवि पास ही यूकेलिप्टस के बाग में लेट गया। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने अपने दोस्त संजय को लूटपाट की सूचना दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जीओ सैंटर गढ़शंकर के समक्ष कृषि कानूनों का विरोध काले झंडे लहरा कर किया

गढ़शंकर:  जीओ सैंटर गढ़श्ंाकर के समक्ष कशमीरी लाल आरए के नेतृत्व कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने काले झंडे लहरा विरोध जताते हुए तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग...
article-image
पंजाब

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायली राष्ट्रपति नेतन्याहू द्वारा फिलिस्तीनी लोगों के नरसंहार के खिलाफ पुतले जलाए

 गढ़शंकर l सीपीआई (एम) तहसील गढ़शंकर द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की पहल पर और इजरायली राष्ट्रपति नेतन्याहू द्वारा फिलिस्तीन के निर्दोष लोगों के नरसंहार के खिलाफ राज्यव्यापी आह्वान पर देशभक्त बाबा गुरदित सिंह पार्क...
article-image
पंजाब

Legal Awareness Program on Drug

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.9 : Under the guidance of District and Sessions Judge Rajinder Agrawal and Chief Judicial Magistrate-cum-Secretary of the District Legal Services Authority (DLSA) Hoshiarpur, Neeraj Goyal, a legal awareness program focusing on drug...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी

29 अक्तूबर को डुंढियारा बांग्ला में जल शक्ति विभाग के उप-मंडल कार्यालय का करेंगे उद्घाटन एएम नाथ। चम्बा :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया दो दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!