चंडीगढ़ में किसान नेताओं के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई वार्ता, अब 4 मई को होगी अगली बैठक

by
चंडीगढ़ : किसान नेताओं के साथ चर्चा के बाद 7वें दौर की वार्ता सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई। बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगली बैठक 4 मई को होगी और बातचीत जारी रहेगी।
भारत सरकार किसानों के कल्याण को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है।
बता दें कि चंडीगढ़ में किसानों और एक केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के बीच फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सहित पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्यिां भी इस बैठक का हिस्सा रहे।
बातचीत से पहले किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बैठक में हिस्सा लेगा। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा किसानों के आंदोलन की अगुवाई कर रहे हैं। पंधेर ने कहा कि किसानों को उम्मीद है कि सरकार उनके मुद्दों का समाधान करेगी। हालांकि इस बैठक के बाद भी किसान और उनकी मांगों का सरकार कोई हल ना निकाल सकी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिरोमणी अकाली दल तेरह नुकाती प्रोग्राम से पंजाब खुशहाल होगा : सुखवीर बादल

मुख्यमंत्री चन्नी सबसे बड़ा रेत माफिया : सुखबीर बादल गढ़शंकर। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखवीर सिंह बादल ने उपमंडल गढ़शंकर के कसबा माहिलपुर, पदराणा, गढ़शंकर व अचलपुर में...
पंजाब

सिटीजनस वेलफेयर कौंसिल गढ़शंकर ने 100 जरूरतमंदों को राशन वितरित किया

गढ़शंकर :  सिटीजनस वेलफेयर कौंसिल गढ़शंकर के चेयरमैन पंकज कृपाल एडवोकेट ने कशमीर नगर गढ़शंकर में आयोजित समारोह के दौरान सिटीजनस वेलफेयर कौंसिल की ओर से 100 जरूरतमंदों को राशन वितरित किया | इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उम्र 28 साल की है अभी, 45 साल की सजा न हो…. अमेरिका में गिरफ्तार पंजाबी ट्रक चालक के परिवार की गुहार

चंडीगढ़ : अमेरिका में हाल ही में हुए एक सड़क हादसे ने भारतीय समुदाय के लोगों को झकझोर कर रख दिया है । हादसे के बाद गिरफ्तार ट्रक चालक जो पंजाब के रहने वाले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप ने चारों सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित : चब्बेवाल से सांसद डॉ. राज कुमार के बेटे को और बरनाला से सांसद मीत हेयर के करीबी को बनाया उम्मीदवार

गढ़शंकर ।  पंजाब में आम आदमी पार्टी ने  चब्बेवाल, डेरा बाबा नानक, गिद्दड़बाहा और बरनाला विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया। इन चारों सीटों पर 13...
Translate »
error: Content is protected !!