चंडीगढ़ में बैठक दुरण गुटबाजी को लेकर भड़क उठे राहुल गांधी….नेताओं को दे दिया क्लियर मैसेज!

by

चंडीगढ़ ।।कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यानी बुधवार को हरियाणा दौरे पर थे। उन्होंने चंडीगढ़ स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में ‘संगठन सृजन कार्यक्रम’ के तहत करीब 3 घंटे तक प्रदेश नेताओं और पर्यवेक्षकों की बैठक ली।

करीब 8 महीने पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी पहली बार प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे।

राहुल गांधी ने सबसे पहले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सिरसा सांसद कुमारी शैलजा, राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला समेत 17 वरिष्ठ नेताओं की बैठक ली। करीब डेढ़ घंटे चली बैठक के बाद उन्होंने प्रदेश में पार्टी का संगठन खड़ा करने के लिए हाईकमान की ओर से नियुक्त 22 जिला पर्यवेक्षकों से मुलाकात की और उनका फीडबैक लिया। राहुल ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया है।

  इसके बाद दोपहर करीब 2.30 बजे वजे कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

राहुल गांधी ने जाहिर की नाराजगी :  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस का 11 साल से कोई संगठन नहीं है। इसका सबसे बड़ा कारण गुटबाजी है। वरिष्ठ नेताओं में आपसी कलह के कारण ही कांग्रेस को 2024 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इस हार पर राहुल गांधी ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की और इसे खत्म करने को लेकर स्पष्ट संदेश दिया है।

मध्य प्रदेश में भी दी थी नसीहत : राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में जमीनी स्तर पर अपने संगठन को मजबूत करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की। राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ छह घंटे बिताए और चार अहम बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को नसीहत दी और उनकी सलाह पर अमल करने में कोई कोताही नहीं बरती।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान ने स्वर्ण मंदिर पर दागे थे मिसाइल – 8 मई की सुबह पाकिस्तान ने किया था हमला : भारतीय सेना नाकाम की थी साजिश

भारत द्वारा आतंक के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से पाकिस्तान इतना बौखला गया कि उसने लगातार सैकड़ों ड्रोन और मिसाइल भारत पर दागे। पाकिस्तान का मकसद भारत के धार्मिक और नागरिक...
article-image
पंजाब

दिलजीत दोसांझ ने अमेरिकी नागरिकता हासिल की : राजनीति में आने की अटकलें खत्म

नई दिल्ली :  पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के बारे में आई नई जानकारी ने उनकी राजनीति में आने की संभावनाओं पर विराम लगा दिया है। रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने अब भारतीय नागरिकता...
article-image
पंजाब

कैंटर-बाइक की टक्कर , दो लोगों की मौत : गढ़शंकर के पदराणा गांव के पास हुई दर्दनाक दुर्घटना

गढ़शंकर : गढ़शंकर-होशियारपुर मार्ग पर पदराणा गांव के पास हुई कैंटर-बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 41 वर्षीय निर्मलजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह...
पंजाब

75 से अधिक गांवों के निवासियों के लिए वरदान साबित होगी सब-तहसील शाम चौरासी: पवन कुमार आदिया

विधायक आदिया की ओर से सब-तहसील लोगों को समर्पित रजिस्ट्रियां , फर्द, अलग-अलग सर्टिफिकेटों, जमीनों के इंतकाल आदि के लिए नहीं जाना पड़ेगा होशियारपुर विधान सभा में 22 करोड़ रुपए की लागत से बन...
Translate »
error: Content is protected !!