50 ग्राम हेरोइन , 25 हजार की ड्रगमनी सहित दो दोषी काबू

by

गढ़शंकर :18 अगस्त:
गढ़शंकर पुलिस द्वारा दो विभिन्न मामलों में 2 दोषियों को 50 ग्राम हेरोइन तथा 25500 रूपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पहले मामले में गांव देनोवाल खुर्द की एक महिला के घर पर रेड की तो उससे लिफाफे में लिपटी 25 ग्राम हेरोइन व 25500 रूपये की ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने नशे व ड्रग मनी सहित गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्टर 21-61-85 तहत मामला दर्ज किया है। कथित दोषी महिला की पहचान शिंदो पत्नी गुलजारा निवासी देनोवाल खुर्द के रूप में हुई है।
दूसरे मामले में अड्डा बारापुर के पास एक व्यक्ति को पैदल आते पुलिस ने देखा तो वह घबरा गया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो उसके पजामे की बाईं जेब में से लिफाफे में लिप्टी 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। कथित दोषी व्यक्ति की पहचान अमनप्रीत सिंह उर्फ अमन पुत्र केवल सिंह निवासी इब्राहिमपुर के रूप में हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

22 जून को करेंगे शांतिपूर्ण रोष प्रदर्शन : पूर्व सैनिकों ने फौज में भर्ती की नई योजना खिलाफ बैठक की

गढ़शंकर : पूर्व सैनिकों की संस्था दी एक्स सर्विसमैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट गढ़शंकर की फौज में भर्ती की नयी योजना खिलाफ एक विशेष बैठक सूबेदार मोहनलाल हाजीपुर की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में...
article-image
पंजाब

CBI कार्रवाई पर सचिन पायलट बोले- ‘सच सामने आना चाहिए’ : भाजपा नेता जाखड़ ने AAP सरकार और केजरीवाल पर लगाया पंजाब को लूटने का आरोप

अमृतसर, 8 अक्तूबर: पंजाब के मुख्यमंत्री के OSD राजबीर सिंह घुमन और उनके साथियों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में CBI की कार्रवाई को लेकर पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट और भाजपा नेता सुनील...
article-image
पंजाब

जिले के 25 किसानों को किसानों को सब्जियों की नर्सरी उगाने व पैदावार की ट्रेनिंग के लिए किया गया रवाना

होशियारपुर, 21 जनवरी: मुख्य कृषि अधिकारी डा. विनय कुमार ने आज आत्मा स्कीम के अंतर्गत जिले के 25 किसानों की बस को सैंटर आफ एक्सीलेंस(सब्जियां) करतारपुर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेनिंग...
Translate »
error: Content is protected !!