चंडीगढ़ में मिड डे मील वर्करों ने लंबित वेतन जारी करने और वेतन वृद्धि की उठाई मांग

by

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 27 जून: एजुकेशन विभाग में कार्यरत मिड डे मील वर्करों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज सेक्टर-33, चंडीगढ़ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इम्प्लाइज एंड वर्कर्स, यूटी चंडीगढ़ के कन्वीनर रगभीर चंद ने की।

बैठक में मिड डे मील वर्करों ने विभाग द्वारा किए जा रहे कथित शोषण पर गहरी चिंता व्यक्त की और मांग की कि इसे तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। यूनियन नेतृत्व ने सेक्रेटरी एजुकेशन प्रेरणा पुरी से मांग करते हुए कहा कि मिड डे मील वर्करों का पिछले दो महीनों से लंबित वेतन बिना किसी देरी के तुरंत जारी किया जाए।
बैठक में यह भी मांग उठाई गई कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए मिड डे मील वर्करों के वेतन में उचित वृद्धि की जाए, उन्हें फुल टाइम वर्कर के रूप में नोटिफाई किया जाए तथा उनकी सैलरी डीसी रेट्स के अनुसार निर्धारित की जाए।
यूनियन नेतृत्व ने घोषणा की कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर 7 जुलाई से शुरू होने वाले पुतला फूंक प्रदर्शन में मिड डे मील वर्कर भी सक्रिय रूप से भाग लेंगे और अपनी मांगों को लेकर आंदोलन को मजबूत करेंगे।
बैठक को कोऑर्डिनेशन कमेटी के महासचिव राकेश कुमार के अलावा रगभीर चंद, अन्नू कुमार, चरणजीत कौर, रजनी, राजिंदर सिंह, रामदुलार और मनु राम सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया और कर्मचारियों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 स्कूलों की 45 बसों की चैकिंग : शर्ते न पूरी करने वाली 9 बसों के चालान व 2 बसों को थानों में किया बंद

होशियारपुर, 26 अप्रैल : डिप्टी कमिश्नर, एस.एस.पी व रिजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी होशियारपुर के दिशा निर्देशों पर सेफ स्कूल वाहन स्कीम के अंतर्गत सहायक ट्रांसपोर्ट अधिकारी होशियारपुर संदीप भारती की ओर से माहिलपुर व गढ़शंकर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में फिर फटा बादल : मंडी शहर में आधी रात को आई बाढ़, 2 की मौत, 50 से ज्यादा वाहन दबे, कई लापता

एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार रात एक बार फिर कुदरत ने कहर बरपाया। आधी रात के करीब शहर में बादल फटने की घटना सामने आई, जिससे कुछ ही...
article-image
पंजाब

फूड सेफ्टी टीम द्वारा माहिलपुर क्षेत्र में रूटीन जांच, स्कूलों और फूड बिज़नेस स्थानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए

माहिलपुर/दलजीत अज्नोहा : आम जनता और विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से फूड सेफ्टी विभाग पंजाब द्वारा लगातार रूटीन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में माननीय...
article-image
पंजाब

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा ज़िले का पहला मॉडल कोचिंग सैंटर: ब्रम शंकर जिम्पा

कोचिंग सैंटर में ग्यारहवीं, बारहवीं के मेडिकल और नॉन-मेडिकल स्ट्रीम के बच्चों को दी जाएगी मुफ्त कोचिंग भविष्य में आई.आई.टी,नीट और जे.ई.ई की भी दी जाएगी मुफ्त कोचिंग होशियारपुर, 24 अगस्त: कैबिनेट मंत्री पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!