चंडीगढ़-मोहाली-पंचकूला के लिए 6-लेन स्पर प्रोजेक्ट मंजूर

by

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए एक बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एनएच-205ए के अंबाला-चंडीगढ़ सेक्शन को जीरकपुर बाईपास से जोड़ने वाले 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड स्पर के निर्माण के लिए 1,463.95 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस योजना पर खुशी जाहिर की और केंद्र सरकार का आभार जताया।

यह प्रोजेक्ट ट्राइसिटी रिंग रोड (चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला) का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो क्षेत्र की यातायात समस्याओं को काफी हद तक हल करने वाला साबित होगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके इस प्रोजेक्ट की जानकारी दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि यह कॉरिडोर मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला के मुख्य शहरी चौराहों पर ट्रैफिक को डायवर्ट करके भीड़ कम करेगा।

उन्होंने बताया कि इससे एनएच-44, एनएच-205ए और एनएच-152 पर भारी वाहनों का दबाव घटेगा। खास तौर पर हिमाचल प्रदेश, विशेषकर शिमला क्षेत्र की ओर जाने वाले यात्रियों को तेज और आसान कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे यात्रा का समय कम होगा और क्षेत्रीय आर्थिक जुड़ाव मजबूत होगा। यह प्रोजेक्ट सड़क सुरक्षा बढ़ाने, प्रदूषण कम करने और आर्थिक विकास को गति देने में मददगार साबित होगा।

पंजाब से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए नितिन गडकरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “पंजाब की तरक्की को प्राथमिकता देने के लिए गडकरी जी का शुक्रिया। यह 6-लेन ग्रीनफील्ड स्पर ट्राइसिटी रिंग रोड प्रोजेक्ट के तहत एक बड़ा बदलाव लाएगा। इससे चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में ट्रैफिक जाम कम होगा, हिमाचल तक पहुंच आसान बनेगी, सड़क सुरक्षा बढ़ेगी और प्रदूषण घटेगा। पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यह विश्व-स्तरीय कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर से विकास का वादा पूरा करने वाला कदम है।”

ट्राइसिटी क्षेत्र लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहा है। चंडीगढ़ ट्राइसिटी रिंग रोड प्रोजेक्ट कुल मिलाकर 244 किलोमीटर लंबा है और इसकी अनुमानित लागत 12,000 करोड़ रुपए से अधिक है। यह परियोजना पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान के तहत चल रही है, जिसका उद्देश्य इंटरस्टेट मूवमेंट को सुगम बनाना और क्रॉनिक बॉटलनेक्स को दूर करना है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

करियर मार्गदर्शन : जिला रोजगार ब्यूरो और मॉडल करियर सेंटर होशियारपुर द्वारा दसूहा में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम

होशियारपुर, 20 जुलाई: जिला रोजगार ब्यूरो और मॉडल करियर सेंटर होशियारपुर ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल दसूहा और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) दसूहा में 10वीं और 12वीं कक्षा के बच्चों के लिए करियर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया , भारी से बहुत बारिश की आशंका : मला के शिव मंदिर में भूस्खलन साइट से एक और शव बरामद

शिमला : भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को राज्य के 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया, जहां भारी से बहुत बारिश की आशंका है। वहीं गुरुवार सुबह से जारी बारिश की...
article-image
पंजाब , समाचार

आप सरकार का पहला बजट कार्पोरेट हितैषी : सांझा फ्रंट

‘मुहल्ला क्लीनिक खोलने की स्कीम मात्र सरकारी धन की बर्बादी’ चंडीगढ़ : पंजाब यू.टी. मुलाजिम तथा पैंशन संयुक्त फ्रंट ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किए गए बजट को नकारते हुए कहा...
article-image
पंजाब

लोगों ने स्मार्ट कार्ड काटने के विरोध में एसडीएम गढ़शंकर के कार्यलाय में सुपरिंटेंडेंट को ज्ञापन सौंपा

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीत इलाके के बीनेवाल गांव में जरूरतमंद लोगों के स्मार्ट राशनकार्ड काटे जाने के विरोधस्वरूप यहां रविवार को पंजाब सरकार व अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की थी वही सोमवार...
Translate »
error: Content is protected !!