हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया , भारी से बहुत बारिश की आशंका : मला के शिव मंदिर में भूस्खलन साइट से एक और शव बरामद

by

शिमला : भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को राज्य के 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया, जहां भारी से बहुत बारिश की आशंका है। वहीं गुरुवार सुबह से जारी बारिश की वजह से कुल्लू के आनी में इमारतें ढह गईं, जबकि चार अहम राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 29 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है, लेकिन कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोग इन जिलों की यात्रा करने से बचें और बिना जरूरी काम घर से बाहर ना निकलें।
आईएमडी के शिमला केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि हमीरपुर और बिलासपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट है। राज्य में बुधवार से ठीक-ठाक बारिश हुई, जहां जोगिंदरनगर में 150 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद पालमपुर में 136.8 मिमी, नाहन में 92.7 मिमी, शिमला में 79 मिमी, धर्मशाला में 70.2 मिमी, पंडोह में 70 मिमी, सोलन में 60.4 मिमी, मंडी में 57.6 मिमी, धौलाकुआं में 55.5 मिमी और कांगड़ा में 40.4 मिमी बारिश हुई।
एक और शव बरामद : वहीं दूसरी ओर शिमला के शिव मंदिर में भूस्खलन साइट से एक और शव बरामद हुआ, ऐसे में मृतकों की संख्या 25 हो गई है। बचाव दल का आशंका है कि अभी भी दो शव मलबे में दबे हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश में स्थगित हुई यूनिवर्सिटी और SPU की परीक्षाएं, बारिश से पिछले 24 घंटे में गई 11 लोगों की जान :
वहीं पूरे राज्य की बात करें तो इस महीने बारिश से संबंधित घटनाओं में लगभग 120 लोगों की मौत हुई है, जबकि इस मानसून सीजन में 239 ने जान गंवाई। अभी भी 40 लोग लापता हैं, जिनका कोई सुराग नहीं लगा। भूस्खलन के कारण लगभग 700 सड़कें अवरुद्ध हैं, जिनमें कुल्लू-मंडी, मंडी-पठानकोट, कालका-शिमला और ठियोग-हाटकोटी को जोड़ने वाले चार राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी ने करीब 30 घंटे बाद चुप्पी तोड़ी : केजरीवाल के पीए ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ अभद्रता की, सीएम ने इसका संज्ञान लेकर ऐक्शन लेने को कहा

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के मामले में आम आदमी पार्टी ने करीब 30 घंटे बाद चुप्पी तोड़ी। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बर्फबारी वाले क्षेत्रों में आवश्यक मशीनरी और उपकरणों की उपलब्धता की जाए सुनिश्चित : DC अपूर्व देवगन

चंबा, 17 नवंबर : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि आपदा प्रबंधन में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए जिले में गठित सरकारी विभागों और गैर सरकारी संगठनों के समन्वयन पर आधारित प्लेटफार्म को बेहतर बनाया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिंदा जलाया- 14 साल के बच्चे नेपिता को कमरे में बंद कर : खुद छत से कूदकर मौके से फरार

फरीदाबाद :  फरीदाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक 14 वर्षीय लड़के ने अपने पिता को कमरे में बंद कर आग के हवाले कर दिया और खुद छत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7 वीजा कंसल्टेंट कंपनियों के मालिकों के खिलाफ केस दर्ज : फर्जी दस्तावेजों के मामले में अमेरिकी एम्बेस्सी ने दर्ज की शिकायत

लुधियाना: लुधियाना पुलिस ने अमेरिकी दूतावास से शिकायत मिलने के बाद 7 वीजा कंसल्टेंट कंपनियों के मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अमेरिकी दूतावास ने पुलिस को शिकायत की थी कि ये कंसल्टेंट...
Translate »
error: Content is protected !!