प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कठिन समय में मेरी प्रार्थनाएं हिमाचल वासियों के साथ : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुई तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए

by

नई दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुई तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”आपदा के इस कठिन समय में मेरी प्रार्थनाएं हिमाचल वासियों के साथ हैं। कई राज्यों ने हिमाचल प्रदेश की मदद के लिए सराहनीय व संवेदनशील कदम उठाया है।” प्रियंका गांधी ने कहा, ”केंद्र सरकार से अपील है कि त्रासदी से हुए भारी नुकसान को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए, ताकि आपदा का नुकसान झेल रहे हमारे बहनों-भाइयों को उचित व जल्द राहत मिल सके।” कांग्रेस नेता ने कहा कि इस भयावह आपदा के समय सभी देशवासियों को हिमाचल वासियों के साथ खड़े होकर उनका हौसला बढ़ाना चाहिए।
हिमाचल प्रदेश में इस महीने बारिश से संबंधित घटनाओं में करीब 120 लोगों की मौत हुई है। 24 जून को राज्य में मानसून की शुरुआत के बाद से अब तक कुल 238 लोगों ने बारिश जनित घटनाओं में अपनी जान गंवाई है तथा 40 लोग अभी भी लापता हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जांच एजेंसियों और आवाज उठाने वालों को धमकाना चाहती है कांग्रेस – नेशनल हेराल्ड की हिमाचल में एक भी कॉपी आती नहीं और ढाई करोड़ का विज्ञापन देती है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

मंडी के जंजैहली के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में बोले नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस नेताओं के एक-एक झूठ को हर दिन बेनकाब करना शुरू करें कार्यकर्ता एएम नाथ। मंडी :  मंडी के जंजैहली में भाजपा द्वारा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्रीमद्भागवत महापुराण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य ज्ञान है : कथा व्यास शास्त्री श्री जगमोहन दत्त जी

गढ़शंकर। गांव पिपलीवाल में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन मंगलवार को कथा व्यास शास्त्री श्री जगमोहन दत्त जी महाराज ने भागवत कथा में परीक्षित मोक्ष का प्रसंग सुनाते हुए कहा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मर्डर…..बुजुर्ग दंपती का गला घोंटा, महिला की मौत और पति गंभीर, 2 सैलानियों पर शक

रोहित जसवाल। कुल्लू :  कुल्लू में बुजुर्ग महिला की हत्या की गई है. महिला के पति पर भी हमला किया गया, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।  कुल्लू पुलिस ने मामले दर्ज कर...
हिमाचल प्रदेश

बस रूट परमिट व ट्रांस्फर से संबंधित आवेदन 23 जून तक

ऊना: आरटीओ ऊना राजेश कौशल ने ऊना जिला के सभी निजी बस मालिकों, स्कूल प्रबंधकों, आॅटो रिक्शा मालिकों व हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम को सूचित करते हुए बताया है कि बस रूट परमिट ट्रांस्फर,...
Translate »
error: Content is protected !!