सेना भर्ती रैली 29 अगस्त से 8 सितंबर तक सुजानपुर टीरा में : सेना भर्ती में भाग लेने के लिए 30 जुलाई तक कर सकते हैं आनलाईन आवेदन

by
ऊना  : 2 जुलाई: ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर के युवाओं के लिए अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती 29 अगस्त से 8 सितंबर तक सुजानपुर टीरा, जिला हमीरपुर में आयोजित होगी। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सेना भर्ती में भाग लेने के इच्छुक अभ्यार्थी भारतीय थल सेना की वेबसाईट http://www.joinindianarmy.nic.in पर 30 जुलाई तक आॅनलाईन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत सभी आर्मस के लिए अग्निवीर (सामान्य डयूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर टेªडस मैन 10वीं पास व अग्निवीर टेªडस मैन 8वीं पास के लिए सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।
संजीव कुमार ने बताया कि अग्निवीर सेना भर्ती के लिए अभ्यार्थी की आयु 1 अक्तूबर, 2022 को साढे 17 वर्ष से 23 वर्ष तक होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों को अग्निवीर सेना भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड 11 से 21 अगस्त तक पंजीकृत ईमेल आईडी के माध्यम से जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अग्निवीर सेना भर्ती रैली के दौरान अभ्यार्थी को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज़ लेकर आना अनिवार्य होगा। इसके अलावा स्टेट ओपन स्कूल से उत्तीर्ण हुए अभ्यार्थियों के पास स्कूल के प्रधानाचार्य और बीईओ/डीईओ से प्रति हस्थाक्षरित स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र या स्थानांतरण प्रमाण पत्र होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि आॅनलाईन आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी के पास मैट्रिक प्रमाण पत्र, ईमेल आईडी, मोबाईल नंबर, फोटोग्राफ, साईन व बोनाफाईड जैसे दस्तावेज होना अनिवार्य रहेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

15 से 17 जनवरी तक 400 अप्रेंटिस पदों पर होगा कैंपस इंटरव्यू : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान

एएम नाथ। चंबा : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा 15 से 17 जनवरी को अप्रेंटिस के पदों पर कैंपस इंटरव्यू का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बूढ़ी दिवाली मेले में राज्यस्थान से आए एक कारोबारी की डंडों से पीट कर की हत्या, दो काबू

निरमंड। कुल्लू जिले के निरमंड में सजे बूढ़ी दिवाली मेले में राजस्थान से आए एक कारोबारी की मंडी के दो कारोबारियों की ओर से डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस संबंध में पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कामगार कल्याण बोर्ड के सभी प्रतिनिधि मजदूरों के कल्याणार्थ टीम के तौर पर करें कार्य – डॉ. शांडिल

कैबिनेट मंत्री ने की हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के निदेशक मंडल की 43वीं बैठक की अध्यक्षता शिमला 22 नवंबर – हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आधार सेवा केंद्र में एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार सम्बन्धी सभी सुविधाएं – अनिरुद्ध सिंह

ग्रामीण विकास मंत्री ने कसुम्पटी में किया आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ हिमाचल के लिए 3 आधार केंद्र हुए हैं स्वीकृत, शिमला में प्रदेश का पहला आधार सेवा केंद्र शुरू एएम नाथ। कसुम्पटी : ...
Translate »
error: Content is protected !!