जिला ऊना में किसानों से हुई 1098 क्विंटल गेहूं के बीज के खरीदः वीरेंद्र कंवर

by

2650 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर किसानों से खरीदा जा रहा गेहूं का बीज
ऊना (28 मई)- जिला ऊना में 26 मई तक पंजीकृत किसानों से 1098 क्विंटल गेहूं के बीज की खरीद हुई है। यह जानकारी देते हुए कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिला ऊना के पेखुबेला व टकारला में गेहूं की खरीद जारी है, जिनके माध्यम से टकारला में 688 क्विंटल तथा पेखुबेला में 410.80 क्विंटल गेहूं का बीज खरीदा गया है।
कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बीज की खरीद दोनों केंद्रों पर मकेनिकल ग्रेडिंग व झरना ग्रेडिंग के माध्यम से हो रही है। झरना ग्रेडिंग के जरिए किसान से 2450 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जा रही है, जबकि मकेनिकल ग्रेडिंग होने पर किसान को 2650 रुपए प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है। उन्होंने कहा जिला ऊना में पंजीकृत 275 किसानों से लगभग 13,174 क्विंटल गेहूं के बीज की अनुमानित खरीद होनी है, जिसे आने वाले दिनों में पूरा किया जाएगा। जिला ऊना में उच्च गुणवत्ता वाले बीज की खेती लगभग 800 हेक्टेयर में की जा रही है।
कृषि मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अभी तक गेहूं के बीज का 20 प्रतिशत तक उत्पादन ही किया जा रहा था, जिसे बढ़ाने का लक्ष्य कृषि विभाग को दिया गया है। कृषि विभाग को इस वर्ष हिमाचल प्रदेश में बीज की आत्मनिर्भरता का 50 प्रतिशत तथा अगले वर्ष तक इसे बढ़ाकर 100 प्रतिशत आत्मनिर्भरता का लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए हैं।
उच्च गुणवत्ता वाले बीज का उत्पादन
वहीं उप निदेशक कृषि डॉ. अतुल डोगरा ने बताया कि जिला में किसान पीबीडब्लू 343, एचडी 30-86, एचएस 562 सीएस, पीएचडब्ल्यू 368, उन्नत पीबीडब्ल्यू 550, पीबीडब्ल्यू 725, एचडी 3226 तथा डब्ल्यूएच 1105 जैसे उन्नत किस्म की गेहूं बीज रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी उन्हें भरपूर सहयोग कर रहे हैं।
-0-
#HimachalPradesh #Una

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने चंगर में बांटे फ्री गैस कनेक्शन

ऊना 18 फरवरीः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज कुटलैहड़ विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंगर में 32 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्राइम की लव स्टोरी : गैंगस्टर दूल्हे और लेडी डॉन 250 से ज्यादा पुलिस ऑफिसर्स की देखरेख में की शादी

नई दिल्ली : गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को कोर्ट से झटका लगा है। गैंगस्टर काला जठेड़ी बुधवार को गृह प्रवेश नहीं कर पाएगा। बुधवार को गृह प्रवेश के लिए कोर्ट ने पैरोल दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चढ़ियार में भारी बरसात से हुए नुकसान का लिया जायजा:-किशोरी लाल

बैजनाथ, 17 अगस्त :- मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने विधान सभा क्षेत्र के धार चढ़ियार की विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। भारी बरसात में हुए नुकसान का जायजा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के बदल जाएंगे नियम : लोकसभा में पास हो गया विधेयक

नई दिल्ली :  लोकसभा ने शुक्रवार को जन्म और मृत्यु के पंजीकरण संबंधी कानून में संशोधन करने के प्रावधान वाले विधेयक को विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के बीच बिना चर्चा के पारित...
Translate »
error: Content is protected !!