चंडीगढ़ वार्ड नंबर-4 में मेगा डीप क्लीनिंग अभियान की शुरुआत, नागरिकों ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी : मेयर सौरभ जोशी

by

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 26 जून: स्वच्छ और सुंदर शहर के संकल्प को जन आंदोलन का रूप देते हुए चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने आज वार्ड नंबर-4 में मेगा डीप क्लीनिंग अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान में स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, आईएएस, क्षेत्रीय पार्षद सुमन शर्मा, संयुक्त आयुक्त बलबीर राज सिंह, नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी, सफाई कर्मचारी, विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
मेयर श्री सौरभ जोशी ने नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि स्वच्छ शहर की नींव जनभागीदारी से ही मजबूत होती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कचरे के उचित निस्तारण, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने और नगर निगम के स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि जब प्रशासन और नागरिक मिलकर कार्य करेंगे, तभी चंडीगढ़ को देश का सबसे स्वच्छ और सुंदर शहर बनाया जा सकेगा।
नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न विभागों की टीमों द्वारा वार्ड में व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किए गए। इनमें सड़कों की सफाई एवं मैकेनाइज्ड रोड क्लीनिंग, नालों की सिल्ट सफाई, कूड़े एवं निर्माण सामग्री के मलबे को हटाना, झाड़ियों की कटाई-छंटाई, पार्कों एवं ग्रीन बेल्ट का रखरखाव तथा सार्वजनिक स्थलों की सफाई शामिल रही।
क्षेत्रीय पार्षद सुमन शर्मा ने नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा जब प्रत्येक नागरिक इसे अपना व्यक्तिगत दायित्व समझकर आगे आए।
अभियान के दौरान स्थानीय निवासियों ने सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे यह कार्यक्रम सामुदायिक जिम्मेदारी और नागरिक गौरव का प्रतीक बन गया। नगर निगम ने आश्वासन दिया कि इसी प्रकार के मेगा डीप क्लीनिंग अभियान शहर के अन्य वार्डों में भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि स्वच्छता मानकों को और बेहतर बनाया जा सके तथा स्थानीय नागरिक समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स : बूथगढ़ होशियारपुर के गुरमीत गरचा ने चेन्नई में एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।

गढ़शंकर, 11 नवंबर : होशियारपुर जिले के गांव बूथगढ़ के गुरमीत सिंह गरचा ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 5 से 9 नवंबर तक आयोजित एशिया मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं में 3...
article-image
पंजाब

 जब तक केंद्र सरकार जनविरोधी कानून वापस नहीं ले लेती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा : भज्जल, मट्टू

गढ़शंकर 31 जनवरी। गांव भज्जल में सीपीआईएम ने केंद्र सरकार द्वारा पास किए बिजली एक्ट 2025 और लेबर कानूनों के खिलाफ एक विशाल मीटिंग की। जिसे पार्टी के जिला सचिव और राज्य कमेटी के...
Translate »
error: Content is protected !!