इंटर्न विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ कॉलोनी नं. 4 के नव-विकसित शहरी वन का किया भ्रमण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

by

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 26 जून: भारत सरकार की नई शिक्षा नीति (NEP) के अंतर्गत संचालित इंटर्नशिप फील्ड एक्सपोज़र एवं सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत द एनवायरमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया (ESI), चंडीगढ़ द्वारा वन एवं वन्यजीव विभाग, यू.टी. चंडीगढ़ के सहयोग से कॉलोनी नं. 4, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित नव-विकसित शहरी वन का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया।
यह वन क्षेत्र वर्ष 2022 में न्यायालय के निर्देशों के उपरांत अवैध झुग्गी बस्ती हटाए जाने के बाद विकसित किया गया। आज यह क्षेत्र जैव विविधता से समृद्ध एक हरित शहरी वन के रूप में विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी उदाहरण बन चुका है।
कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सेक्टर-11, डीएवी कॉलेज सेक्टर-10, चंडीगढ़ तथा डीएवी कॉलेज, करनाल के इंटर्न विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर द एनवायरमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष इंजी. हेम राज सतीजा, अशोक कुमार बंसल, चांदनी शर्मा, नरेंद्र जेतक एवं आर.के. शर्मा सहित भारतीय एकता मंच के जनरल सेक्रेटरी-कम-फाउंडर पुनीत महाजन और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को इस शहरी वन के विकास, पर्यावरणीय महत्व तथा सामाजिक सहभागिता की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए द एनवायरमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया के सचिव एवं भारतीय एकता मंच के सचिव (पर्यावरण) एन.के. झिंगन ने बताया कि यह भूमि मूलतः वन एवं हरित क्षेत्र के लिए आरक्षित थी, किंतु वर्षों तक अतिक्रमण के कारण इसका स्वरूप बिगड़ गया था। न्यायालय के निर्देशों के बाद अतिक्रमण हटाकर वन एवं वन्यजीव विभाग, यू.टी. चंडीगढ़ ने प्रशासन, नगर निगम, सामाजिक संस्थाओं एवं नागरिकों के सहयोग से यहां व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाकर इसे विकसित शहरी वन का स्वरूप प्रदान किया।
ब्लॉक फॉरेस्ट ऑफिसर बलविंदर सिंह एवं फॉरेस्ट गार्ड अमरिंदर सिंह ने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि इस वन क्षेत्र में लगभग 50 प्रजातियों के 3,000 से अधिक वृक्ष एवं झाड़ियां लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा पौधों की नियमित निगरानी की जाती है तथा सूखने या क्षतिग्रस्त होने वाले पौधों को तुरंत नए पौधों से प्रतिस्थापित किया जाता है, जिससे वन का सतत विकास सुनिश्चित हो सके।
अधिकारियों ने विद्यार्थियों को गड्ढा तैयार करने, वैज्ञानिक पद्धति से पौधारोपण करने तथा पौधों की उचित देखभाल की व्यावहारिक जानकारी भी दी। सभी इंटर्न विद्यार्थियों ने स्वयं पौधे लगाए तथा भविष्य में चंडीगढ़ आने पर उनकी प्रगति देखने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
वन क्षेत्र के भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने देखा कि किस प्रकार एक समय अतिक्रमण से प्रभावित भूमि को सुनियोजित प्रयासों के माध्यम से जैव विविधता से समृद्ध हरित वन में परिवर्तित किया गया है। विद्यार्थियों ने वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी जानकारी की सराहना करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन द एनवायरमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष इंजी. हेम राज सतीजा द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। उन्होंने वन एवं वन्यजीव विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के फील्ड विजिट विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति व्यवहारिक समझ, सामाजिक जिम्मेदारी और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाबियों को एक और झटका..रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के बाद बसों का किराया भी हुआ महंगा

चंडीगढ़ :  पंजाब परिवहन विभाग ने आज से बसों का किराया 23 पैसे से 46 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ गया है जिसके चलते आम लोगो को अब सफर करना महंगा पड़ेगा। आपको बता दे...
article-image
पंजाब

एक शिक्षिका की मौत : स्कूल के स्टॉफ रूम का दोपहर बाद छत गिरने से इसके नीचे चार शिक्षक दब गए

लुधियाना : पंजाब में यहां बद्दोवाल स्थित एक सरकारी स्कूल के स्टॉफ रूम का बुधवार को दोपहर बाद छत गिरने से इसके नीचे चार शिक्षक दब गए जिनमें से एक की मौत हो गई।...
हिमाचल प्रदेश

शहरी व ग्रामीण आशा वर्करों के विभिन्न पद : जिला के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों के तहत भरें जाएंगे

ऊना : 5 सितंबर – स्वास्थ्य विभाग ऊना द्वारा स्वास्थ्य खंड हरोली, अंब, गगरेट, बसदेहड़ा, थानाकलां, नगर पंचायत दौलतपुर चैक, नगर परिषद बसदेहड़ा, संतोषगढ़ व ऊना में शहरी और ग्रामीण आशा वर्करों के विभिन्न...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान नेता डल्लेवाल को आया हार्ट अटैक और कई अंगों के फेल हो जाने का खतरा

चंडीगढ़ : पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन सोमवार को 28वें दिन भी जारी है जबकि डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत ”गंभीर है।” खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन स्थल पर...
Translate »
error: Content is protected !!