चंडी में जन चेतना कार्यक्रम का किया आयोजन

by

चंडी मेहलोग, 20 मई (तारा) : गणपति एजुकेशन सोसाइटी कुनिहार की ओर से नंदिनी प्रोजेक्ट के तत्वाधान में वी एस एल एम अध्यापक शिक्षण महाविद्यालय चंडी के सभागार में माहवारी स्वास्थ्य ,स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जन चेतना कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते निर्देशक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम नंदिनी प्रोजेक्ट के तहत लर्निंग एंड शेयरिंग थीम पर केंद्रित रहा तथा लघु नाटिका इसमें वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड बद्दी ने भी अपना योगदान दिया। खंड स्वास्थ्य अधिकारी चंडी गुरमेल सिंह ने भी उपस्थित लोगों का मार्ग दर्शन किया।
इस मौके पर वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड बद्दी के प्रबंधक वीरेंद्र शर्मा , सी एस आर प्रभारी संदीप गुलेरिया, डॉ दमन आहूजा, कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ,कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव चंद्र मोहन शर्मा , पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य के के यादव, प्रधानाचार्य राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी दर्शन शर्मा, राज मणि शर्मा व एच डी शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन; जन चेतना कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सम्मानित करते संस्थान के अधिकारी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरीश राणा की मुक्ति का पहला कदम… हरीश राणा के खाने और सांस लेने के पाइप हटे, AIIMS में पैसिव यूथेनेशिया की प्रक्रिया जारी : अब आगे क्या?

नई दिल्ली : 13 सालों से जिंदा लाश बनकर जी रहे हरीश राणा अब अपनी मुक्ति की ओर है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पैसिव यूथेनेशिया के लिए उन्हें दिल्ली के एम्स में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उप-मुख्यमत्री ने उद्योगपति एवं ज़ीस्केलर कंपनी के (सीईओ) से की मुलाकात

रोहित जसवाल।  ऊना :  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 14 दिसंबर (शनिवार) देर सायं विश्व विख्यात उद्योगपति एवं ज़ीस्केलर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जय चौधरी से चंडीगढ़ में भंेट की । मुकेश अग्निहोत्री...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं की सौगात

एएम नाथ। नगरोटा बगवां/ देहरा /  : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कांगड़ा जिले के अपने दौरे में देहरा और नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा में राहत के बजाय दिखावे में व्यस्त रही कांग्रेस सरकार : संदीपनी भारद्वाज

बोह के पीड़ितों को नहीं मिली मदद, वीआईपी स्वागत पर खर्च हुए सरकारी संसाधन : भाजपा भाजपा ने सरकार पर राहत कार्यों की उपेक्षा और राजनीतिक कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने का लगाया आरोप एएम...
Translate »
error: Content is protected !!