चंबा की युवती चिट्टे के साथ हुई गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस

by
एएम नाथ। सोलन :   जिला सोलन के पुलिस थाना बददी के तहत पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर फेस 3 मकान नंबर 421 की तालाशी करने पर 0.93 ग्राम नशीला पदार्थ चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपित सीता कुमारी उर्फ तनु पुत्री स्व. रघु राम गांव बयाला डाकघर लेसवीं तहसील चुराह थाना भंजराडू जिला चम्बा के कमरे में तलाशी ली तो वहाँ से चिट्टा बरामद किया। बताया जा रहा है कि युवती किराये के कमरे में रहती है। पुलिस को इस मामले में जब गुप्त सूचना मिली तो पुलिस ने शक के आधार पर युवती के कमरे में दबिश देकर चिट्टा बरामद किया।
इस पर पुलिस थाना बददी में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना मानपुरा के तहत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खरुनी की एक करियाना दुकान की तालाशी लेने पर 90 ग्राम गांजा आरोपित तेजवीर पुत्र राजपाल निवासी सुरजावाली, डाकघर पहासू तहसील शिकारपुर जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश से बरामद किया। जिस पर पुलिस थाना बददी में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय विद्यालय नादौन में आरंभ हुआ गाइड प्रशिक्षण शिविर

रोहित भदसाली।  नादौन 30 सितंबर। केंद्रीय विद्यालय संगठन के गुरुग्राम संभाग के भारत स्काउट एंड गाइड्स का तीन दिवसीय तृतीय सोपान गाइड प्रशिक्षण शिविर सोमवार को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नादौन में आरंभ हुआ। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1,16,621 लीटर अवैध शराब और लाहन लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद बरामद : आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस

एएम नाथ। शिमला : आबकारी विभाग ने लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत गत दो सप्ताह के भीतर जिला सिरमौर, सोलन, हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू और मंडी में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी यूपी में अपने सभी वर्तमान सांसदों का टिकट काटने जा रही – अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा- “ब्रेकिंग न्यूज, सूत्रों के हवाले से पता चला

लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बड़ा दावा किया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दावा किया है बीजेपी यूपी में अपने सभी वर्तमान सांसदों का टिकट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नूरपुर पुलिस ने दो किलो से अधिक चरस जब्त की, दो गिरफ्तार

धर्मशाला , 31 जनवरी :  नूरपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो किलोग्राम से अधिक चरस बरामद की। अधिकारियों ने शुक्रवार...
Translate »
error: Content is protected !!